रिलायंस का बड़ा गेम प्लान, Campa Cola के साथ अब सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट में उतरेंगे मुकेश अंबानी
रिलायंस का बड़ा गेम प्लान, Campa Cola के साथ अब सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट में उतरेंगे मुकेश अंबानी
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्री एक और बड़ा अधिग्रहण करने जा रही है। इस अधिग्रहण के बाद मुकेश अंबानी सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट में बड़ी उलटफेर करेंगे। मुकेश अंबानी ने अब कोला बाजार में उतरने की तैयारी कर ली है। कभी कोला बाजार में टॉप की कंपनी मानी जाने वाली कैंपा कोला फिर से बाजार में वापसी करने जा रही है। द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस ने प्योर ड्रिंक ग्रुप से 22 करोड़ की डील की है।

कैंपा कोला करेगा फिर से कमबैक
रिलायंस ने 22 करोड़ के सौदे के साथ प्योर सॉफ्ट ड्रिंक ग्रुप का अधिग्रहण किया है। इसके सौदे के साथ ही एक बार फिर से कैंपा कोला भारतीय बाजार में लौटने जा रहा है। 1970 के दशक में कैंपा कोला को कंपनी ने लॉन्च किया था, लेकिन पेप्सी, कोका कोला जैसी कंपनियों के कारण इसे बाजार से बाहर होना पड़ा। अब रिलायंस के साथ एक बार फिर से ये मार्केट में उतर रहा है।

रिलायंस कर रहा है विस्तार
आपको बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान से ही रिलायंस लगातार अपने व्यापार में निवेश और विस्तार कर रहा है। कंपनी अपने एफएमसीजी कारोबार को बढ़ाना चाहती है। रिलायंस द्वारा कैंपा कोला के अधिग्रहण के बाद इसकी सीधी टक्कर कोका-कोला, पेप्सिको जैसी बड़ी कंपनियों से होगी। माना जा रहा है कि दिवाली में रिलायंस इसे लॉन्च करेंगी। इसे फिलहाल तीन फ्लेवर में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें नींबू, नारंगी और कोला इन तीन स्वाद हैं।

ग्राहकों को फायदा
सॉफ्ट ड्रिंक बाजार में एक और कंपनी के उतरने से इसका फायदा ग्राहकों को होगा। बाजार में कैंपा कोला के आने के बाद प्राइस वार शुरू होगा। रिलायंस हमेशा से अपने लुभावने ऑफर के लिए जानी जाती है। ऐसे में पेप्सीको और कोका कोला की मुश्किलें बढ़ने वाली है। माना जा रहा है कि रिलायंस इसे पहले अपने रिटेल स्टोर्स, जियोमार्ट और किराना स्टोर्स में बेचेगी। धीरे-धीरे इसे बाजार में उतारा जाएगा।
Good News: दिवाली से पहले इन 17 बैंकों के खाताधारकों को मिलेंगे 5-5 लाख रुपए, जानिए क्या है वजह?
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications