सरकार का बड़ा फैसला, अब और महंगी होंगी लग्जरी गाड़ियां

नई दिल्ली। कैबिनेट की बैठक में लग्जरी गाड़ियों पर 10 फीसदी सेस बढ़ाने के फैसले को अब मंजूरी मिल चुकी है। इस तरह से अगर आप कोई लग्जरी गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपको पहले की तुलना में अधिक महंगी पड़ेगी। अभी तक लग्जरी गाड़ियों पर कुल टैक्स 43 फीसदी लगता था, जो सेस के 10 फीसदी बढ़ने के बाद 53 फीसदी हो जाएगा।

सरकार का बड़ा फैसला, अब और महंगी होंगी लग्जरी गाड़ियां

अभी तक ये थी व्यवस्था
सरकार की तरफ से जीएसटी लागू करने के बाद कुल चार स्लैब बनाए थे, जिसमें सबसे अधिक जीएसटी वाला स्लैब 28 फीसदी का था। अभी तक जीएसटी में लग्जरी गाड़ियों पर 28 फीसदी जीएसटी और उस पर 15 फीसदी सेस लगाने की व्यवस्था थी। कैबिनेट द्वारा सेस 10 फीसदी बढ़ाने का मतलब है कि अब लग्जरी गाड़ियों पर 28 फीसदी जीएसटी के अलावा 25 फीसदी सेस लगेगा। इस तरह से लग्जरी गाड़ियों पर लगने वाला कुल टैक्स 53 फीसदी हो जाएगा।

जीएसटी से सस्ती हो गई थीं गाड़ियां
जीएसटी लागू होने की वजह से लग्जरी गाड़ियां सस्ती हो गई थीं। पहले इन लग्जरी गाड़ियों पर कुल 55 फीसदी का टैक्स लगता था, लेकिन जीएसटी के बाद सेस लगने के बावजूद इन गाड़ियों पर 43 फीसदी टैक्स ही लग रहा था। अभी भी टैक्स बढ़ने के बावजूद इन गाड़ियों पर 53 फीसदी टैक्स लगेगा, जो पहले की व्यवस्था के मुकाबले 2 फीसदी कम होगा। माना जा रहा है कि सेस बढ़ाने का यह फैसला इसलिए ही लिया गया, ताकि लग्जरी गाड़ियों पर लगने वाले टैक्स को पहले की व्यस्था के आस-पास लाया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+