Byju's के शेयरधारकों ने CEO बायजू रवींद्रन को हटाने के लिए की वोटिंग, कंपनी ने बताया अमान्य
ऐडटेक फर्म बायजू के फाउंडर और CEO रवींद्रन बायजू, उनकी पत्नी दिव्या गोकुलनाथ और भाई रिजु रवींद्रन को बोर्ड से हटाने के लिए शुक्रवार को वोटिंग की गई। एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) में यह फैसला किया गया।
यह वोटिंग 60 फीसदी से अधिक शेयरधारकों ने कथित कुप्रबंधन और विफलताओं को लेकर की। हालांकि, कंपनी ने अपने फाउंडर्स की अनुपस्थिति में हुए वोट की वैधता का विरोध करते हुए इसे अमान्य करार दिया है।

एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग में शामिल हुए एक मेजर इन्वेस्टर्स प्रोसस ने एक बयान जारी कर पुष्टि की कि शेयरधारकों ने वोट के लिए रखे गए सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। शेयरधारकों ने रवींद्रन की लीडरशिप वाले मैनेजमेंट के मिसमैनेजमेंट और फेल्योर की वजह से यह फैसला किया है।
आपको बता दें कि कंपनी में रवींद्रन और उनकी फैमिली की लगभग 26 फीसदी हिस्सेदारी है।उधर, रवीन्द्रन और उनके परिवार ने इसे प्रक्रियात्मक रूप से अमान्य करार देते हुए ईजीएम में शामिल नहीं होने का फैसला किया। बहरहाल, ईजीएम बुलाने के निवेशक के फैसले के खिलाफ रवींद्रन की याचिका पर कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले का इंतजार करते हुए, ईजीएम के दौरान लिए गए निर्णय 13 मार्च तक स्थगित रहेंगे।
13 मार्च तक कोई प्रस्ताव नहीं होगा लागू!
आपको बता दें कि बीती 21 फरवरी को कर्नाटक हाई कोर्ट ने एक आदेश पारित किया था, जिसमें बायजू के इन्वेस्टर्स से अंतिम सुनवाई तक ईजीएम के दौरान कोई भी प्रस्ताव लागू नहीं करने को कहा गया था। यह आदेश बायजू द्वारा दायर एक याचिका पर था। जिसमें कोर्ट से इन्वेस्टर्स को ईजीएम आयोजित करने से रोकने की मांग की गई थी। हालांकि, कोर्ट ने ईजीएम पर रोक नहीं लगाई। लेकिन, अंतिम सुनवाई तक किसी भी प्रस्ताव को स्थगित रखा। अब 13 मार्च को अंतिम सुनवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications