सैलरी पड़ रही है कम तो नौकरी के साथ शुरू करें ये साइड बिजनेस, मात्र 10000 रू के निवेश से होगी बंपर कमाई

सैलरी पड़ रही है कम तो नौकरी के साथ शुरू करें ये साइड बिजनेस, मात्र 10000 रू के निवेश से होगी बंपर कमाई

नई दिल्ली। नौकरीपेशा लोगों की जरूरतें उनकी सैलरी से पूरी नहीं हो पाती। बढ़ती महंगाई में आपकी सैलरी कम पड़ रही है और आपको साइट इनकम की जरूरत महसूस हो रही है तो आज हम आपको कुछ ऐसे बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप कम इनवेंस्टमेंट में अच्छी कमाई कर सकते हैं। इन बिजनेस के लिए आपको बहुत अधिक निवेश की भी जरूरत नहीं है और आप अपनी नौकरी जारी रखते हुए इन बिजनेस को कर सकते हैं। यानी हर महीने की फिक्स्ड सैलरी के साथ-साथ इन बिजनेस से आप अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं।

 घर बैठे कम निवेश में बंपर कमाई

घर बैठे कम निवेश में बंपर कमाई

एक्सट्रा इनकम के लिए आपको बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है। थोड़े से निवेश से आप अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। आपको इन बिजनेस से बपंर कमाई होगी। चॉक, बिंदी, लिफाफा, मोमबत्ती, अचार-पापड़ जैसे बिजनेस में आपको कम निवेश में अच्छा मुनाफा होता है। आपको इसके लिए मार्केटिंग या विज्ञापन के लिए भी बहुत खर्च करने की जरूरत नहीं है। ऐसे कई छोटे-छोटे बिजनेस हैं, जिसे आप अपने घर में कर सकते हैं और अपनी साइड इनकम को बढ़ा सकते हैं।

 10000 रुपए के निवेश से शुरू करें ये बिजनेस

10000 रुपए के निवेश से शुरू करें ये बिजनेस

अगर आपके पास 10000 रूपए हैं तो आप अपने घर में ही चॉक बनाने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। बेहद कम निवेश के साथ आप आसानी से इस स्टार्टअप की शुरुआत कर सकते हैं। स्कूल, कॉलेजों में इसकी सेल्स और डिमांड होती है। आप इन जगहों पर मार्केटिंग कर चॉक सप्लाई कर हर महीने अच्छी कमाई कर सकते हैं। आपको बता दें कि चॉक निर्माण के लिए बहुत कम रॉ मेटेरियल की जरूरत पड़ती है।

 बिंदी बनाने का कारोबार

बिंदी बनाने का कारोबार

महिलाओं के चेहरे पर सजने वाली बिंदी की डिमांड पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही है। लड़कियों में भी बिंदी लगाने का ट्रेंड शुरू हो गया है। देश के साथ-साथ विदेशों में भी इसकी डिमांड बढ़ी है। आपको बता दें कि मात्र 12000 रुपए निवेश कर बिंदी बनाने का कारोबार शुरू कर सकते हैं।

 इन स्टार्टअप में दिखाएं हुनर

इन स्टार्टअप में दिखाएं हुनर


इसके अलावा लिफाफे बनाने का सरल और सस्ता बिजनेस आप 10000 रुपए में घर में ही शुरू कर सकते हैं। यह एक सदाबहार बिजनेस है, जो सालभर डिमांड में रहता है। शुरुआत में आप कम निवेश के साथ इसे शुरू कर सकते हैं, कमाई बढ़ने पर लिफाफा बनाने की मशीन बी लगा सकते हैं, जिसमें आपको 2 से 5 लाख की लागत लगेगी।

इसके अलावा अचार-पापड़ का बिजनेस आप घर में ही कम लागत में शुरू कर सकते हैं। मात्र 10 से 20 हजार के लागत से इसकी शुरुआत की जा सकती है। वहीं आप डेकोरेटिव कैंडल का बिजनेस 10000 से 20000 रुपए में शुरू कर सकते हैं। घरों में , रेस्टोरेंट, होटल्स में सजावट के लिए इसकी डिमांड खूब बढ़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+