Budget 2026 For Youth: युवाओं और बेरोजगारों के लिए बजट में क्या? वित्त मंत्री ने दी ये सारी सौगातें
Budget 2026 For Youth: देश के आम बजट में इस बार खास तौर पर युवाओं और बेरोजगारों का ध्यान रखा गया है। नई नौकरी के अवसर बनाने से लेकर उद्यमिता के लिए भी कई योजनाओं का ऐलान हुआ है। मोदी सरकार में पहले से ही उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा कोष समेत कई और योजनाएं चल रही हैं। इस बार के बजट में कई नई योजनाओं का ऐलान किया गया है और पुरानी योजनाओं का भी विस्तार किया गया है।
सेमी कंडक्टर के लिए 40 हजार करोड़ का ऐलान किया गया है। इससे रोजगार के अवसर बनेंगे। इसके अलावा, निवेश आकर्षित करने के लिए कई योजनाएं शुरू की जा रही हैं। इससे भी युवाओं की नौकरी के मौके बनेंगे। निजी विश्वविद्यालयों को खोलने में सरकार सहायता देगी।

Budget 2026 For Youth: युवाओं के लिए वित्त मंत्री ने खोला खजाना
- वित्त मंत्री ने बजट भाषण में शहरों में नए इकनॉमिक जोन बनाने की घोषणा की। वित्त मंत्री ने कहा कि देश में आर्थिक सुधार की गाड़ी सही रास्ते पर है। इससे भी युवाओं के लिए नौकरी के अवसर बनेंगे।
- हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल खोला जाएगा जबकि शिक्षा को सब तक सुलभ करने के लिए निजी विश्वविद्यालयों को खोलने में सरकार मदद करेगी। इन यूनिवर्सिटी में ग्रामीण और कमजोर तबके से आने वाले स्टूडेंट्स को विशेष सहायता मिलेगी।
Yuva Berozegaan Ke Liye Yojana: छोटे उद्यमियों के लिए ऐलान
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश लघु और मध्यम उद्योगों को नई ऊंचाई तक ले जाना है। पशुपालन के लिए लोन दिया जाएगा। काजू और कोको के लिए समर्पित प्रस्ताव है। इससे इन क्षेत्रों में काम करनेवाले युवाओं को उद्यमी बनने का मौका मिलेगा। आत्मनिर्भर भारत के लिए वित्त मंत्री ने इसके लिए 2 हजार करोड़ का ऐलान किया है। टीयर 2 और टीयर 3 शहरो का विकास होगा। 5 लाख + आबादी वाले शहरों का विकास होगा। इससे भी आम युवाओं और बेरोजगारों के लिए बेहतर जीवन अवसर बनेंगे।
कंटेंट क्रिएटर्स बनने में सरकार करेगी मदद
बजट में कंटेंट क्रिएटर के लिए लैब बनाने का ऐलान हुआ है। इससे युवा कंटेंट क्रिएटर्स को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। वित्त मंत्री ने कहा है कि भारत में एवीजीसी क्षेत्र में 2030 तक 20 लाख पेशेवरों की आवश्यकता होने का अनुमान है। इसे समझते हुए 15,000 माध्यमिक विद्यालयों और 500 कॉलेजों में एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब्स की स्थापना के लिए इंडियन इन्स्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीस, मुंबई को समर्थन देने के लिए प्रस्ताव पेश किया जा रहा है।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications