Budget 2026 में भारत-विस्तार AI टूल का ऐलान! अब दफ्तरों के चक्कर काटना बंद! किसान होंगे मालामाल
Union Budget 2026 AI Governance: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी को अपना लगातार 9वां बजट पेश कर रही हैं। उन्होंने आज संसद में भविष्य के भारत की नींव रखते हुए एक बड़ा ऐलान किया है। सरकार अब गवर्नेंस (शासन) को बेहतर और पारदर्शी बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करेगी।
भारत पहले से ही वैश्विक टेक जगत में अपनी धाक जमा चुका है, अब अपने सरकारी तंत्र को 'स्मार्ट' बनाने की दिशा में बढ़ रहा है।

बजट 2026 में भारत- विस्तार AI टूल का ऐलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'भारत-विस्तार' (VISTAAR) नाम के एक AI टूल का ऐलान किया है, जिसे IIT मद्रास और कृषि मंत्रालय ने मिलकर तैयार किया है। 'वर्चुअली इंटिग्रेटेड सिस्टम टू एक्सेस एग्रीकल्चरल रिसोर्सेज' (VISTAAR) एक बहुभाषी प्लेटफॉर्म है, जो फसल, मिट्टी और मौसम के जटिल डेटा को AI के जरिए सरल बनाकर किसानों को वैज्ञानिक सलाह देगा, जिससे उनकी उत्पादकता बढ़ेगी और खेती का जोखिम कम होगा।
ग्रोथ मल्टीप्लायर बनेगा AI
इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'कटिंग एज टेक्नोलॉजी' और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को देश के लिए ग्रोथ मल्टीप्लायर (विकास को कई गुना बढ़ाने वाला) करार दिया। उन्होंने कहा कि नई तकनीकें उत्पादन क्षमता और गवर्नेंस को बेहतर करने में बड़ी भूमिका निभा रही हैं, जिससे आर्थिक वृद्धि को नई गति मिलेगी।
हालांकि, वित्त मंत्री ने इसके एक महत्वपूर्ण पहलू की ओर भी ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने आगाह किया कि जैसे-जैसे नई तकनीकों का इस्तेमाल बढ़ेगा, इनके संचालन के लिए बिजली (Energy) और पानी (Water) जैसी बुनियादी जरूरतों की मांग में भी भारी उछाल आएगा, जो भविष्य के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकती है।
गवर्नेंस में AI: तेजी, पारदर्शिता और 'स्मार्ट' समाधान
वित्त मंत्री ने साफ किया कि AI केवल एक तकनीक नहीं, बल्कि उत्पादकता (Productivity) बढ़ाने का एक शक्तिशाली जरिया है। सरकार का लक्ष्य है कि सरकारी फाइलों और अप्रूवल की लंबी प्रक्रियाओं को खत्म कर पारदर्शिता लाई जाए।
AI गवर्नेंस से आम आदमी को होने वाले 3 बड़े फायदे:
- मिंटों में होंगे काम: पासपोर्ट वेरिफिकेशन, सब्सिडी का ट्रांसफर और पेंशन से जुड़े काम जो पहले हफ्तों लेते थे, अब AI आधारित ऑटोमेशन की मदद से मिनटों में पूरे हो सकेंगे।
- भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम: जब सिस्टम डेटा-ड्रिवन और ऑटोमेटेड होगा, तो मानवीय हस्तक्षेप कम होगा। इससे सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार के रास्ते बंद होंगे।
- दफ्तरों के चक्करों से मुक्ति: अब लाभार्थियों को अपनी फाइल का स्टेटस जानने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। AI सिस्टम रियल-टाइम ट्रैकिंग और ऑटोमेटेड अपडेट्स की सुविधा देगा।
डेटा-ड्रिवन पॉलिसी: जमीन पर दिखेगा योजनाओं का असर
बजट 2026 में इस बात पर भी जोर दिया गया कि AI की मदद से नीति निर्माण (Policy Making) को और अधिक सटीक बनाया जाएगा। अभी तक योजनाओं की मॉनिटरिंग में समय लगता था, लेकिन अब:
- 1. सरकार को रियल-टाइम डेटा मिलेगा कि कौन सी योजना किस क्षेत्र में कितना असर दिखा रही है।
- 2. डेटा सेफ्टी और प्राइवेसी को सर्वोपरि रखते हुए नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
- 3. सब्सिडी और लाभ सीधे और सही लाभार्थी तक पहुँच रहे हैं या नहीं, इसकी निगरानी AI करेगा।
ग्लोबल AI हब बनने की ओर भारत
भारत में पहले से ही दुनिया के सबसे बड़े AI प्लेटफॉर्म मौजूद हैं। वित्त मंत्री के इस कदम से न केवल सरकारी सेवाओं की डिलीवरी सुधरेगी, बल्कि भारत एक 'AI-First' राष्ट्र के रूप में उभरेगा। आने वाले दिनों में सरकार इस पर विस्तृत रोडमैप भी पेश करेगी।
30 जनवरी को पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) 2025-26 में AI को लेकर एक बेहद स्पष्ट और 'ब्लंट' नजरिया पेश किया गया था। सर्वे के अनुसार, भारत का 'AI मोमेंट' इस बात से तय नहीं होगा कि हम कितना बड़ा AI मॉडल बनाते हैं, बल्कि इस बात से तय होगा कि हम इसके रास्ते में आने वाली बाधाओं को कितनी कुशलता से संभालते हैं।
रिपोर्ट में जोर दिया गया कि कंप्यूटिंग पावर, बिजली की खपत, सही टैलेंट की उपलब्धता, नौकरियों पर प्रभाव और भारी पूंजी (Capital) जैसी सीमाएं ही भारत के भविष्य का रास्ता तय करेंगी। ये चुनौतियां अलग-अलग नीतिगत बहस का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि ये सभी आपस में जुड़ी हुई हैं, जिनका समाधान ही भारत को वैश्विक AI मानचित्र पर अग्रणी बनाएगा।












Click it and Unblock the Notifications