संसद में विपक्ष के हंगामे के बीच वित्त मंत्री सीतारमण ने शुरू किया बजट भाषण, कहा- हमारा फोकस 'GYAN' पर

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में लगातार आठवीं बार बजट पेश कर रही हैं। निर्मला सीतारमण लगातार आठ बार केंद्रीय बजट 2025 पेश करने वाली एकमात्र वित्त मंत्री हैं। यह मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्ण बजट भी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 11 बजे विपक्ष के हंगामे के बीच अपना बजट भाषण शुरू किया।

लोकसभा स्पीकर ने बजट पढ़ने के लिए वित्त मंत्री सीतारमण को जैसे ही बुलाया, विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। कई सांसद नारेबाजी करते दिखे। संसद में विपक्ष के हंगामे के बीच बिना शेरो-शायरी निर्मला सीतारमण ने अपना बजट भाषण शुरू किया। अपना बजट भाषण शुरू करते ही निर्मला सीतारमण ने कहा कि ये बजट विकास पर फोकस है। सीतारमण ने यह भी कहा कि हमारा फोकस 'GYAN' पर है। यहां GYAN मतलब- गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति से है। उन्होंने कहा कि 10 साल में हमने बहुमुखी विकास किया है।

nirmala sitharaman budget

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- यह बजट विकास पर फोकस है

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ''यह बजट सरकार की विकास को बढ़ाने, सभी के विकास और मिडिल क्लास के लिए राहत देने वाला है। हमारी विकसित भारत की उम्मीदों ने हमें प्रेरणा दी है। भारत की अर्थव्यवस्था सभी बड़ी इकोनमी में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है।'

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारी सरकार का फोकस सबके विकास पर है। मिडिल क्लास की पत बढ़ाने पर जोर है। उन्होंने कहा कि जियोपॉलिटिकल तनाव से ग्लोबल ग्रोथ में कमी आई है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "बजट 6 सेक्टर - टैक्स, शहरी विकास, खनन, वित्तीय क्षेत्र, बिजली और नियामक सुधारों पर होगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+