Budget 2024 Share: मजबूत फंडामेंटल वाला यह शेयर मचा सकता है धूम, दो साल में 5 गुना बढ़े दाम
Budget 2024 Share: इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में पिछले कुछ वर्षों में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली है। 202-21 से 2025-26 के बीच इस इंडस्ट्री की ग्रोथ की रफ्तार तकरीबन 32 फीसदी सीएजीआर से आगे बढ़ने की उम्मीद है। 75 बिलियन यूएस डॉलर की यह इंडस्ट्री बढ़कर 300 बिलियन यूएस डॉलर तक पहुंच सकती है।
रिपोर्ट की मानें तो इस बजट में 40 हजार करोड़ रुपए की पीएलआई की घोषणा इलेक्ट्रॉनिक्स सब असेंबली और कंपोनोंट के लिए की जा सकती है। ऐसे में बड़ा सवाल यह खड़ा हो सकता है कि इस ऐलान से किन कंपनियों को लाभ हो सकता है।

बजट में इस संभावित ऐलान का सबसे बड़ा फायदा मुख्य रूप से तीन कंपनियों को लाभ हो सकता है। जिसमे डिक्सन, केन्स टेक्नोलॉजी और अंबर इंटरप्राइजेस शामिल है। ये तीनों ही कंपनियां 15 हजार करोड़ रुपए से अधिक की मार्केट कैपिटलाइजेशन की कंपनियां हैं। ऐसे में हम आपको आज केन्स टेक्नोलॉजी (Kaynes Technology India Ltd) के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री
भारत सरकार इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में ना सिर्फ आत्मनिर्भर बनना चाहता है बल्कि ग्लोबल लीडर के तौर पर सामने आना जाता है। भारत में तकरीबन 15 बिलियन डॉलर का उत्पादन होता है। जबकि चीन की बात करें तो 900 बिलियन डॉलर का उत्पादन करता है। लिहाजा भारत के पास इस क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं।
क्या करती है कंपनी
केन्स टेक्नोलॉजी की बात करें तो यह कंपनी गाड़ियों, इंडस्ट्रियल उत्पादों, रेलवे, मेडिकल उत्पाद, एयरोस्पेस-डिफेंस आदि के लिए सेमीकंडक्टर, पीसीबी आदि क्षेत्र में करती है। कंपनी के सीईओ का कहना है कि वह आने वाले समय में 1 बिलियन चिप के लक्ष्य को हासिल करना चाहते हैं, इसके लिए सरकार से उन्हें पीएलआई स्कीम की मदद की दरकार है।
मजबूत फंडामेंटल
इस कंपनी की बात करें तो फिलहाल यह 3944 के शेयर प्राइस पर ट्रेड कर रही है। कंपनी के शेयर की बुक वैल्यू 389 है। कंपनी का प्रॉफिट ग्रोथ 92.8 फीसदी और सेल्स ग्रोथ 62.5 फीसदी है। यही नहीं कंपनी आरओई 10.6 फीसदी, आरओसीई 14.5 फीसदी है।
जोकि कंपनी के मजबूत फंडामेंटल को दर्शाती है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में तकरीबन 100 फीसदी से अधिक की ग्रोथ देखने को मिली है। महज दो साल के भीतर इस कंपनी के स्टॉक में पांच गुने से अधिक की बढ़त देखने को मिली है। दिसंबर 2022 में कंपनी के शेयर का दाम 740 रुपए था, जोकि बढ़कर 4000 के करीब पहुंच चुका है।
Note: यहां हम आपको बताना चाहते हैं कि यह जानकारी सिर्फ आपको कंपनी के बारे में विस्तृत जानकारी देना है, यह किसी भी तरह के निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले अपनी रिसर्च जरूर करें। किसी भी कंपनी के शेयर में उतार-चढ़ाव बाजार के जोखिमों पर निर्भर करता है।












Click it and Unblock the Notifications