Budget 2022: क्या मिलेगी खुशखबरी, ट्रेन का टिकट कम होगा या ज्यादा, जानिए बजट में क्या होगा खास
Budget 2022: क्या मिलेगी खुशखबरी, ट्रेन का टिकट कम होगा या ज्यादा, जानिए बजट में क्या होगा खास
नई दिल्ली, 26 जनवरी। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करेंगी। इस बजट में ही अब रेल बजट भी शामिल होता है। यानी आम बजट के साथ ही रेल बजट भी शामिल होगा। ऐसे में लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी है कि आखिर इस बजट में क्या खास होगा। क्या वित्त मंत्री रेल किराए में छूट देंगी , क्या माल भाड़े में कोई बदलाव होगा? क्या ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी?

क्या मिलेगा तोहफा
1 फरवरी को पेश होने वाले बजट 2022 में ट्रेन टिकट बढ़ाने को लेकर या माल भाड़ा दरों में या यात्री किराए में किसी भी तरह के बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। इस बात की उम्मीद बेहद कम है कि वित्त मंत्री यात्री किराए में किसी भी तरह की छूट की घोषणा करें। रेलवे को कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण काफी घाटा हुआ,लेकिन जानकारों का मानना है कि घाटे के बावजूद रेल किराए में बढ़ोतरी के आसार बहुत कम है। माना जा रहा है कि रेलवे यात्री किराए के बजाए अन्य उपाय कर सकती है रेलवे को घाटे से उबरने के लिए।

बजट में हो सकता है इजाफा
माना जा रहा है कि वित्त मंत्री बजट में कई नई रेल सुविधाओं का ऐलान कर सकती है। माना जा रहा है कि इस बार रेल बजट में बढ़ोतरी की जा सकती है। आपको बता दें कि पिछले एक साल में 26 हजार 338 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। माना जा रहा है कि रेलवे इस बजट में नई ट्रेनों का ऐलान कर सकती है। भारतीय रेल हाई स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर भी बड़े ऐलान कर सकती है। माना जा रहा है कि बजट में लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेनों में एल्यूमिनियम से बने डिब्बे लगाए जाने की घोषमा की जा सकती है। ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने को लेकर भी घोषणा की जा सकती है।

रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प
जानकारों की मानें तो बजट में वित्त मंत्री देश के 500 रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प को लेकर भी घोषणा कर सकती हैं। स्टेशनों की साफ-सफाई, उसकी कायाकल्प को लेकर कई घोषणाएं की जा सकती है। स्टेशनों पर बिजली और डीजल पर निर्भरता कम करने के लिए बजट में ऐलान किए जा सकते हैं। हाइड्रोजन, बायोफ्यूल और सोलर एनर्जी पर निर्भरता बढ़ाने के लिए बजट में घोषणा की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications