बजट से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को शीर्ष उद्योगपतियों के साथ करेंगी बैठक

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2021-22 की तैयारियों में जुट गई है। आम बजट से पहले वित्त मंत्री बैठकों का दौर शुरू कर रही है, जिसकी शुरुआत सोमवार से होगी। आम बजट( Budget) की तैयारियों से पहले सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण उद्योग जगत के शीर्ष उद्योगपतियों के साथ मुलाकात करेंगी। ये सभी बैठक वर्चुअली मीटिंग होगी।

 Budget 2021-22: Nirmala Sitharaman to meet industrialists on Monday; begins pre-budget consultations

इस बैठक के बारे में वित्त मंत्री ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है। दरअसल वित्त मंत्रालय ने फैसला किया था कि वह अगले बजट की तैयारी को लेकर उद्योग जगत के लोगों और विशेषज्ञों से बात करेंगे, उनसे सुझाव लेंगे। इसे लेकर एक ई-मेल आईडी भी क्रिएड किया जाएगा, जिसपर विशेषज्ञों से सुझाव मांगे जाएंगे।

बजट को लेकर सरकार ने माईगॉव पोर्टल पर भी लोगों से 15 से 30 नवंबर के बीच सुझाव मांगे है। वहीं बजट को लेकर उद्योग संघों, बिजनेस ग्रुप, और एक्सपर्ट्स से बात करता रहा है। कोरोना संकट के कारण बेपटरी हो चुकी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। ऐसे में इस बार आम बजट पर लोगों की उम्मीदें टिकी है। आपको बता दें कि आम बजट 1 फरवरी को पेश किया जा सकता है। इसके लिए वित्त मंत्रालय की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+