लाल पोटली में बही-खाता लेकर वित्त मंत्रालय पहुंचीं निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में देश का आम बजट पेश करेंगी। अर्थव्यवस्था को लेकर लगातार उठ रहे सवालों और आम जनता की चिंताओं के बीच मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट आज पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि सरकार इस बजट में मध्य वर्ग को लेकर कुछ बड़े ऐलान कर सकती है। इस बीच, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक बार फिर 'बही-खाता' के साथ नजर आईं।

budget 2020: nirmala sitharaman back with traditional bahi khata

पिछले साल, निर्मला सीतारमण ने सालों पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए लेदर बैग की जगह लाल कपड़े में लिपटे बही-खाते के साथ संसद में प्रवेश किया था। वित्त मंत्री के साथ वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद थे। सदन में बजट पेश करने से पहले हर बार की तरह वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की। बजट को राष्ट्रपति राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूरी दे दी है और अब केंद्रीय कैबिनेट में बजट पास होगा।

बजट की कॉपियां संसद भवन पहुंचनी शुरू हो गई हैं। बजट पेश किए जाने से पहले केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में आम बजट को मंजूरी मिलेगी। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 बजे देश का बजट पेश करेंगी। इसके पहले बजट को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमें देशभर से इसके लिए सुझाव मिले और सरकार प्रयास कर रही है कि यह बजट सभी के लिए अच्छा हो।

अगर आपकी सालाना आमदनी 20 लाख रुपए तक है तो अगले वर्ष से आपको आयकर में बड़ी राहत मिल सकती है। सीएनबीसी आवाज की खबर की मानें तो 1 फरवरी को पेश होने वाले आम बजट में टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव किया जा सकता है। वित्त मंत्री इस बार के आम बजट में टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+