BSNL का धांसू ऑफर, 90 दिनों तक रोजाना मिलेगा 5 GB डेटा

नई दिल्ली। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारतीय दूरसंचार निगम ने तीन नए प्लान लॉन्च किए हैं। बीएसएनएल ने 258 रुपए, 378 रुपए और 548 रुपए वाले 3 नए डेटा प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान के तहत लोगों को रोजाना 5जीबी तक डेटा 90 दिनों तक मिलता रहेगा। आइए आपको बीएसएनएल के तीनों प्लान की खास बातें बताते हैं।

पहला प्लान

पहला प्लान

बीएसएनएल के 259 रुपए वाले प्लान के तहत यूजर्स को कंपनी की तरफ से 220 रुपए का टॉकटाइम दिया जा रहा है। इसके अलावा 110 मिनट फ्री ऑन-नेट वॉयस कॉल भी मिलेगी। कंपनी के इस प्लान की वैलिटिडी 30 दिनों की होगी।

दूसरा प्लान

दूसरा प्लान

वहीं बीएसएनएल के 378 रुपए वाले कॉम्बो प्लान में यूजर्स को 4GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड ऑन-नेट कॉलिंग यानी बीएसएनएल से बीएसएनएल पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉल्स मिलेंगी। वहीं दूसरी ओर, कंपनी के इस ऑफर में आपको रोजाना 30 मिनट ऑफ-नेट कॉल की सुविधा मिलेगी। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की होगी।

तीसरा प्लान

तीसरा प्लान

कंपनी का तीसरा प्लान सबसे धांसू प्लान है। इस प्लान की कीमत 548 रुपए है। 548 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 90 दिनों तक रोजाना 5GB डेटा मिलेगा। 5 GB डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड 80 Kbps हो जाएगी। इस प्लान में वॉइस कॉल की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, कंपनी का यह प्लान सिर्फ गुजरात और पंजाब के लिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+