BSNL लाया दो नए ऑफर, दे रहा है ढेर सारा डेटा और फुल टॉकटाइम
नई दिल्ली। सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने ईद-उल-फितर के मौके पर दो नए कॉम्बो वाइचर पेश किए हैं। इतना ही नहीं, अन्य टॉप अप वाउचर्स पर भी अधिक टॉकटाइम दिया जा रहा है।

पहला वाउचर
786 रुपए का एक कॉम्बो वाउचर पेश किया गया है, जिसमें ग्राहकों को पूरे 786 रुपए का टॉकटाइम मिलेगा। इसमें 90 दिन तक के लिए 3 जीबी डेटा भी दिया जा रहा है।
दूसरा वाउचर
दूसरा वाउचर 599 रुपए का है, जिसमें 507 रुपए का बैलेंस मिलेगा और साथ ही 279 रुपए का अतिरिक्ट टॉकटाइन 30 दिनों के लिए मिलेगा। यह ऑफर केवल 30 जून तक के लिए है।
एक्स्ट्रा टॉकटाइम
इसके अलावा बीएसएनएल 60, 110, 210 और 290 रुपए के टॉप अप वाउचर्स पर अतिरिक्त टॉकटाइम की पेशकश कर रहा है।
बीएसएनएल चौक्का
हाल ही में बीएसएनएल की तरफ से 444 रुपए का एक बीएसएनएल चौक्क नाम का ऑफर शुरू किया गया था, जिसके तहत कंपनी 90 दिनों तक रोजाना 4 जीबी 3जी डेटा दे रही है।
333 का प्लान
इससे पहले बीएसएनएल की तरफ से 333 रुपए का भी एक प्लान जारी किया गया था, जिसके तहत कंपनी ने 90 दिनों तक रोजाना 3 जीबी 3जी डेटा देने की पेशकश की थी।












Click it and Unblock the Notifications