BSNL ने दी जियो को चुनौती, लॉन्च किया रोजाना 1.5GB वाला ये धांसू प्लान
नई दिल्ली। रिलायंस जियो के सस्ते टैरिफ प्लान को चुनौती देते हुए भारत संचार निगम लिमिटेड, बीएसएनएल ने यूजर्स के लिए नया प्लान पेश किया है। बीएसएनएल के इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिन है। इस प्लान में बीएसएनएल अपने यूजर्स को हर रोज 1.5जीबी डाटा की वजह से 135जीबी डाटा दे रहा है। आइए जानते हैं इस प्लान में और क्या है खास ..

551 रुपये है प्लान की कीमत
प्रीपेड यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ बीएसएनएल के इस नए प्लान की कीमत 551 रुपये है। 551 रुपये के इस प्लान में यूजर्स को 90 दिनों तक हर रोज 1.5जीबी डाटा मिलेंगे। साथ ही इस प्लान में फ्री कॉलिंग के साथ यूजर्स को बीएसएनएल कॉलर ट्यून की सुविधा भी मिलेगी।

केरल सर्किल के लिए है ये प्लान
हालांकि अभी तक ये बीएसएनएल का ये प्लान सिर्फ केरल सर्किल के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। खबर लिखे जाने तक अन्य सर्किल में इस प्लान को नहीं पाया गया। लेकिन उम्मीद है कि बीएसएनएल जल्द ही अन्य सर्किल के लिए भी ये प्लान लॉन्च कर सकता है या फिर उससे मिलता जुलता भी कोई प्लान है।

448 रुपये का प्लान भी किया लॉन्च
इससे पहले बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक 448 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में बीएसएनएल यूजर्स को अनलमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ 84GB डाटा मिलेगा। यूजर्स को ये डाटा 1GB की डेली लिमिट के साथ मिलेगा। साथ ही हर रोज 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है।












Click it and Unblock the Notifications