BSNL का धमाकेदार ऑफर,मात्र 96 रुपए में 6 महीने की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग
नई दिल्ली। देश की सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल मुश्किल हालात से गुजर रही है। लगातार घाटे में चल रही बीएसएनएल को संकट से उबारने के लिए केंद्र सरकार की कोशिशें लगातार जारी है। संकट से जूझ रही बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए धमाकेदार प्लान पेश किया है। इस प्लान के तहत आपको मात्र 96 रुपए में 6 महीने की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। आइए जाने इस प्लान के बारे में विस्तार से...

BSNL का धमाकेदार प्लान
टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने धमाकेदार प्लान पेश किया है। इस प्लान के तहत कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए 100 रुपए से कम के प्लान पेश किया है। कंपनी के इस 96 रुपए वाला एक प्लान पेश किया है। जिसके तहत यूज़र्स को 180 दिन यानी कि 6 महीने की वैलिडिटी मिलेगी। BSNL के इस प्लान को वसंतथम गोल्ज -पीवी 96 रिचार्ज का नाम दिया गया है।

प्लान में क्या है खास
इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल की सुविधा मिल रही है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है। कंपनी के मुताबिक 96 रुपए वाले इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा शुरुआत के 21 दिनों तक ही मिलेगी, जिसके बाद रोजाना प्रति मिनट के दर से कॉल चार्ज लगेगा।

इन लोगों के लिए प्लान
आपको बता दें कि बीएसएनएल का ये प्लान फिलहाल चेन्नई और तमिलनाडु सर्किल के लिए ही पेश किया गया है। बीएसएनएल ने कंपनी ने इस प्लान को 90 दिन के प्रमोशनल पीरियड के लिए पेश किया है। अगर आप मुंबई और दिल्ली में रहते हैं तो इस प्लान का लाभ नहीं उठा सकेंगे, क्योंकि इन दोनों सर्किल में ये प्लान मौजूद नहीं है। वहीं कंपनी ने 2.21 जीबी ऑफर को भी लॉन्च किया था , जिसे कंपनी ने एक बार फिर से बढ़ा दिया है। अप्रैल में खत्म होने वाले इस प्लान को पहले जुलाई तक के लिए और अब अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications