BSNL OFFER: बीएसएनएल लाया 8 रुपए का प्लान, मिलेंगे ये फायदे
नई दिल्ली। बीएसएनएल की तरफ से कुछ शानदार ऑफर शुरू किए गए हैं। कंपनी ने अपने प्री-पेड ग्राहकों के लिए दो खास ऑफर शुरू किए हैं। ये ऑफर 8 रुपए और 15 रुपए के हैं। इनके तहत आप अपनी कॉल्स को सस्ता कर सकते हैं। इस प्लान के तहत कंपनी एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया से मुकाबला करना चाहती है।

अगर आप 8 रुपए के वाउचर से अपने बीएसएनएल नंबर को रिचार्ज करते हैं तो बीएसएनएल के नेटवर्क पर आपकी सभी कॉल्स 15 पैसे प्रति मिनट हो जाएंगी। इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है। वहीं दूसरी ओर 15 रुपए के प्लान में भी बीएसएनएल के नेटवर्क पर सभी कॉल्स 15 पैसे प्रति मिनट हो जाएंगी, लेकिन इस प्लान की वैधता 90 दिनों की होगी।
आपको बता दें कि हाल ही में कंपनी ने सिर्फ 429 रुपए एक ऐसा प्लान पेश किया है, जिसमें 90जीबी 3जी डेटा मिलेगा। इस ऑफर में ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड मिनट मिलेंगे। बीएसएनएल के इस प्लान की वैधता 90 दिनों की है। कंपनी ने यह प्लान रिलायंस जियो और एयरटेल के 399 रुपए के उस ऑफर को टक्कर देने के लिए पेश किया है, जिसमें ग्राहकों को 84 दिनों तक रोज 1 जीबी डेटा और अनलमिटेड कॉल्स मिलती हैं।












Click it and Unblock the Notifications