Jio के डबल धमाका ऑफर के जवाब में BSNL का धांसू प्लान, मात्र 149 में रोजाना 4 GB डेटा

नई दिल्ली। टेलिकॉम कंपनियों के बीच डेटा वॉर छिड़ गया है। टेलिकॉम कंपनियां एक के बाद एक नए प्लान पेश कर रही है। कोई अपने प्लान को अपग्रेड कर पहले से ज्यादा डेटा ऑफर कर रहा है तो कोई उसके जवाब में नया और सस्ता प्लान लॉन्च कर रहा है। जियो ने हाल में ही डबल धमाका ऑफर पेश किया, जिसमें हर प्लान में 1.5 जीबी डेटा अतिरिक्त मिल रहा है। अब सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने जियो के इस प्लान के जवाब में नया प्लान पेश किया है। BSNL का ये प्लान अब तक का बेस्ट प्लान माना जा रहा है, जिसमें आपको रोजाना 4GB डेटा मिल रहा है। आइए इस प्लान के बारे में विस्तार से जानें......

 JIO के जवाब में BSNL का धांसू प्लान

JIO के जवाब में BSNL का धांसू प्लान

पहले एयरटेल और फिर जियो ने अपने प्लान को अपग्रेड कर यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एक्सट्रा डेटा ऑफर किया। अब BSNL ने अपने यूजर्स के लिए बंपर ऑफर लॉन्च कर दिया है। इस ऑफर में यूजर्स को 149 रुपए में रोजाना 4जीबी डेटा मिलेगा। आपको इस प्लान की सुविधा 14 जून से मिलेगी, जो 15 जुलाई तक चलेगी।

 फीफा वर्ल्ड कप के लिए BSNL का स्पेशल पैक

फीफा वर्ल्ड कप के लिए BSNL का स्पेशल पैक

कंपनी ने फीफा वर्ल्ड कप की लाइव स्ट्रीम देखने के लिए फुटबॉल फैंस के लिए ये स्पेशल पैक पेश किया है। इसे फीफा वर्ल्ड कप स्पेशल डाटा एसटीवी 149 (FIFA World Cup Special Data STV 149) का नाम दिया गया है। इस प्लान में आपको 149 रुपए में 4जीबी डेटा मिलेगा, जो अब तक का सबसे सस्ता प्लान माना जा रहा है। हालांकि इस प्लान का फायदा दिल्ली और मुंबई के यूजर्स को नहीं मिलेगा।

 प्लान में टॉकटाइम और SMS की सुविधा नहीं

प्लान में टॉकटाइम और SMS की सुविधा नहीं

BSNL के इस प्लान में आपको 149 रुपए में 4जीबी डेटा मिलेगा, लेकिन इसमें वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं होगी, यानि आपको इस प्लान में सिर्फ डेटा मिलेगा। आपको बता दें कि ये प्लान अब तक का सबसे सस्ता प्लान माना जा रहा है, क्योंकि जियो के डबल धमाका ऑफर के तहत 149 रुपए वाले प्लान में 3जीबी डेटा मिलता है, जबकि एयरटेल के प्लान में 149 रुपए वाले रिचार्ज पर 1जीबी डेटा मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+