BSNL के नए ऑफर में हर दिन मिलेगा 2 जीबी डेटा, रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया प्लान
रिलायंस जियो के फ्री इंटरनेट और वॉयस कॉल को टक्कर देने के लिए सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने सबसे सस्ता डेटा प्लान लांच कर दिया है।
नई दिल्ली। रिलायंस जियो के फ्री इंटरनेट और वॉयस कॉल को टक्कर देने के लिए सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने सबसे सस्ता डेटा प्लान लांच कर दिया है। बीएसएनएल ने अपना यह प्लान 399 रुपए में लॉन्च किया है। इस प्लान के तहत अब बीएसएनएल ग्राहकों को हर दिन 2 से 3 जीबी डेटा देगा और साथ ही बीएसएनएल नेटवर्क पर असीमित कॉलिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

बीएसएनएल ने गुरुवार को ही इस प्लान को ग्राहकों के लिए लॉन्च किया है। बीएसएनएल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस ऑफर के तहत ग्राहक अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा 28 दिनों तक प्रतिदिन उन्हें 2जीबी डेटा मिलेगा। मतलब 28 दिन में ग्राहक 56 जीबी डेटा पा सकेगा। बीएसएनएल ने इस ऑफर को अभी 90 दिनों के लिए बाजार में उतारा है। आपको बताते चले कि रिलायंस जियो 31 मार्च तक प्रतिदिन 1जीबी डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा अपने ग्राहकों को दे रहा है। 1 अप्रैल से रिलायंस की इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए जियो प्राइम के सबस्क्राइबर्स को 99 रुपए फीस के अलावा हर माह 303 रुपए मासिक किराया देना होगा।
बीएसएनएल ने दावा किया है कि प्रतिदिन 2 जीबी डेटा का ऑफर इंडस्ट्री में सबसे बेहतर है। बीएसएनएल के निदेशक आरके मित्तल ने कहा कि हम अपने मोबाइल ग्राहकों को कम कीमत में बेहतर सुविधा मुहैया कराने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। इस ऑफर के तहत बीएसएनएल के ग्राहकों को प्रतिदिन दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए 25 फ्री मिनट मिलेंगे। उसके बाद ग्राहकों को प्रति मिनट 25 पैसे देने होंगे।












Click it and Unblock the Notifications