जियो को टक्कर, BSNL लाया मुफ्त कॉलिंग के ये 2 प्लान

शुक्रवार को बीएसएनएल ने भी मुफ्त कॉलिंग के दो प्लान शुरू किए हैं। बीएसएनएल की तरफ से यह प्लान सिर्फ प्रीपेड ग्राहकों के लिए हैं।

नई दिल्ली। जहां एक ओर रिलायंस जियो ने अपनी मुफ्त की सेवा को मार्च 2017 तक बढ़ा दिया है, वहीं अन्य टेलिकॉम कंपनियां भी जियो को टक्कर देने के लिए एक से बढ़कर एक प्लान ला रही हैं। शुक्रवार को बीएसएनएल ने भी मुफ्त कॉलिंग के दो प्लान शुरू किए हैं। बीएसएनएल की तरफ से यह प्लान सिर्फ प्रीपेड ग्राहकों के लिए हैं।

पहला प्लान

पहला प्लान

बीएसएनएल का पहला प्लान है 99 रुपए का, जिसके तहत प्रीपेड ग्राहकों को बीएसएनएल से बीएसएनएल नेटवर्क में मुफ्त में कॉल करने की सुविधा मिलेगी। यह मुफ्त कॉलिंग सिर्फ लोकल कॉल्स के लिए नहीं है, बल्कि एसटीडी कॉल्स के लिए भी है। साथ ही, इस प्लान के तहत ग्राहकों को 300 एमबी का डेटा मुफ्त दिया जाएगा। बीएसएनएल के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी।

इन सर्कल में करेगा काम

इन सर्कल में करेगा काम

बीएसएनएल का ये प्लान कोलकाता, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, असम, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र और राजस्थान के लिए है। देश के अन्य सर्कल में बीएसएनएल के इस प्लान की कीमत 119 रुपए से 149 के बीच हो सकती है।

दूसरा प्लान

दूसरा प्लान

बीएसएनएल का दूसरा प्लान है 339 रुपए का। इस प्लान के तहत कोई भी बीएसएनएल ग्राहक देश भर में किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त में कॉल कर सकेगा। इस प्लान में मुफ्त कॉलिंग के साथ-साथ 1 जीबी का डेटा भी मुहैया कराया जाएगा। बीएसएनएल द्वारा शुरू किए गए इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

अनलिमिटेड 3जी डेटा

अनलिमिटेड 3जी डेटा

बीएसएनएल के इन दोनों प्लान के अलावा कंपनी अपने ग्राहकों को पहले से ही अनलिमिटेड 3जी डेटा देने का एक ऑफर दे रही है। बीएसएनएल के इस ऑफर के तहत महज 1099 रुपए में आप अनलिमिटेड 3जी डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+