BSNL लाया रिलायंस जियो से भी सस्ता प्लान, 144 रुपए में देश भर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल

जहां एक ओर रिलायंस जियो ने सभी टेलिकॉम कंपनियों में प्राइस वॉर शुरू कर दी है, वहीं अब बीएसएनएल ने महज 144 रुपए में पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त कॉल का प्लान शुरू किया है।

नई दिल्ली। रिलायंस जियो की मुफ्त सेवा के चलते बहुत से लोग अपनी सिम को जियो में पोर्ट करा रहे हैं। अपने मौजूदा ऑपरेटर को छोड़कर दूसरे ऑपरेटर के पास जाने वाले इन लोगों पर बीएसएनएल की भी निगाह है। इन ग्राहकों को अपनी ओर खींचने और अपने ग्राहकों को रोके रखने के लिए बीएसएनएल ने नए साल में एक ऐसा ऑफर पेश किया है, जो रिलायंस जियो से भी सस्ता है। बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए महज 144 रुपए का एक प्लान शुरू किया है, जिसके तहत आप पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त में कॉल कर सकते हैं। आपको बता दें रिलायंस जियो का सबसे सस्ता प्लान भी 149 रुपए का है।

bsnl BSNL लाया रिलायंस जियो से भी सस्ता प्लान, महज 144 रुपए में देश भर में किसी भी नेटवर्क पर करें कॉल
ये भी पढ़ें- एसबीआई समेत तीन बैंकों ने सस्ता किया होम लोन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का असर

जियो को टक्कर
रिलायंस जियो की तर्ज पर उससे भी सस्ता प्लान ऑफर करके बीएसएनएल ने रिलायंस जियो को तगड़ी टक्कर दी है। जियो के 149 रुपए के प्लान में किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त कॉल के साथ-साथ 300 एमबी डेटा दिया जाता है। बीएसएनएल इस मामले में भी जियो को टक्कर दे रहा है। बीएसएनएल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी के 144 रुपए के इन प्लान में 300 एमबी का डेटा भी दिया जा रहा है। आपको बता दें कि जियो पूरे देश में मुफ्त रोमिंग की सुविधा देता है और बीएसएनएल में पहले से ही पूरे देश में रोमिंग मुफ्त है।
ये भी पढ़ें- नोटबंदी के बाद जन धन खातों में जमा कराए गए 87000 करोड़, आयकर विभाग की नजर तेज
सिर्फ 6 महीने के लिए वैध
बीएसएनएल का ये प्लान सिर्फ 6 महीने के लिए है, जिसे प्रमोशनल ऑफर भी कहा जा सकता है। कंपनी का यह प्लान प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों की ग्राहकों के लिए है। इसके अलावा कंपनी पूरे देश में 4,400 वाईफाई हॉटस्पॉट लगाने के साथ-साथ खुद को और टेलिकॉम ऑपरेटर्स से बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठा रही है। श्रीवास्तव ने कहा कि कभी बीएसएनएल टेलिकॉम क्षेत्र में पहले नंबर पर था, लेकिन फिर खिसकते हुए छठे नंबर पर आ गया। उन्होंने कहा कि कंपनी की तरफ से फ्री रोमिंग की सुविधा के बाद कंपनी को काफी फायदा हुआ और कंपनी दो पायदान चढ़कर चौथे नंबर पर आ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+