एसबीआई समेत तीन बैंकों ने सस्ता किया होम लोन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का असर

75 लाख रुपए तक का होम लोन, जो अभी तक 9.1 प्रतिशत की ब्याज दर पर मिलता था, अब उस लोन पर 8.6 प्रतिशत की दर से ही ब्याज देना होगा।

नई दिल्ली। नए साल की पूर्व संध्या पर दिए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संदेश के बाद देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) समेत तीन बैंकों ने ब्याज दरों में कटौती की है। एसबीआई ने होम लोन की ब्याज दरों को 9.10 से घटाकर 8.6 कर दिया है। एसबीआई की इस कटौती के बाद बीते 6 सालों में होम लोन की दरें सबसे निचले स्तर पर हैं। एसबीआई ने होम लोन से जुड़े बेंचमार्क लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में 0.9 फीसदी तक की कटौती का ऐलान किया। नई दरें रविवार से लागू हो गई हैं। इस कटौती के बाद एसबीआई का एक साल का मार्जिनल कॉस्ट लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) 8.90 से घटकर 8 प्रतिशत पर आ गया है।

sbi एसबीआई समेत तीन बैंकों ने सस्ता किया होम लोन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का असर

एमसीएलआर में कटौती का मतलब है कि नए ग्राहकों को सस्‍ती दरों पर लोन मिलेगा। अगर इसे आम भाषा में समझें तो 75 लाख रुपए तक का होम लोन, जो अभी तक 9.1 प्रतिशत की ब्याज दर पर मिलता था, अब उस लोन पर 8.6 प्रतिशत की दर से ही ब्याज देना होगा। ब्याज दरों में इस कटौती का सीधा असर आपकी ईएमआई पर पड़ेगा। आपको यह भी बता दें कि जिन लोगों ने पहले ही होम लोन ले रखा हैं उन्‍हें एक साल की अवधि पूरा होने के बाद ही इसका फायदा मिलेगा। इसके अलावा जिन लोगों ने भी अप्रैल 2016 से पहले लोन लिया है उन्‍हें पहले ही दरों के हिसाब से ही ब्‍याज देना होगा।

पीएनबी और यूनियन बैंक ने भी घटाईं ब्याज दरें

इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भी होम लोन की ब्याज दरों में कटौती की है। पंजाब नेशनल बैंक ने एक साल का एमसीएलआर 0.7 प्रतिशत घटा कर 8.45 फीसदी कर दिया है। पीएनबी एमसीएलआर में नवंबर से अभी तक 0.85 प्रतिशत की कटौती कर चुका है। वहीं, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने एमसीएलआर को 0.65 प्रतिशत घटाकर 8.65 प्रतिशत कर दिया है। माना जा रहा है कि इन तीनों के बाद बाकी बैंक भी अपनी ब्याज दरों में कटौती कर सकते हैं। आपको बता दें कि नव वर्ष की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की थी कि बैंक नोटबंदी के बाद जमा हुए कैश का फायदा जनता को दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+