नोटबंदी के बाद जन धन खातों में जमा कराए गए 87000 करोड़, आयकर विभाग की नजर तेज
इन खातों में ज्यादातर रकम नोटबंदी की घोषणा होने के पहले हफ्ते में ही जमा कराई गई है। पहले सप्ताह में जनधन खातों में 20224 करोड़ रुपये जमा कराए गए।
नई दिल्ली। जन धन योजना के तहत खुलवाए गए खातों में नोटबंदी के बाद करीब 87000 करोड़ रुपये जमा कराए जाने का आंकड़ा सामने आया है। 8 नवंबर के बाद जनधन खातों में जमा कराई गई रकम की पड़ताल आयकर विभाग के अधिकारी बारीकी से कर रहे हैं। देश में करीब 48 लाख बैंक अकाउंट की छानबीन की जा रही है। नोटबंदी की घोषणा होने के बाद जनधन खातों में पैसे जमा कराए जाने में तेजी आई है। जांच के दौरान पता चला कि कई बैंक अकाउंट में 30000 से 50000 रुपये तक जमा कराए गए और 4.8 लाख खातों में यह रकम करीब 2000 करोड़ तक हो गई।

एक सप्ताह में 20000 करोड़ जमा
इन खातों में ज्यादातर रकम नोटबंदी की घोषणा होने के पहले हफ्ते में ही जमा कराई गई है। पहले सप्ताह में जनधन खातों में 20224 करोड़ रुपये जमा कराए गए। इसके बाद यह आंकड़ा 5000 करोड़ रुपये प्रति सप्ताह हो गया। जनधन खातों में तेजी से जमा कराई गई रकम पर आयकर विभाग के अधिकारियों की नजर है। एक अधिकारी ने कहा, 'सभी खातों में जमा कराया गया पैसा सही नहीं है। कुछ खातों में बेहद ज्यादा रकम जमा कराई गई और यह स्पष्ट होता है कि काला धन सफेद करने के लिए जनधन खातों का इस्तेमाल किया गया है। कालाधन रखने वालों ने इन्हें लालच देकर अपना काम करवाया होगा।'
कुछ खातों में अनुमान से ज्यादा पैसा
अधिकारी ने कहा कि जनधन खातों में जमा कराए गए पैसों और उसके सोर्स की जानकारी जुटाई जा रही है। अगर किसी भी खाते में दूसरे का पैसा मिलता है तो जरूरी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कालेधन पर लगाम लगाने के उद्देश्य से 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने की घोषणा की थी। उनकी जगह 2000 रुपये और 500 रुपये के नए नोट जारी किए गए। प्रधानमंत्री ने पुराने नोट जमा कराने और बदलने के लिए लोगों को 50 दिन का वक्त भी दिया था। इसकी आखिरी तारीख 30 दिसंबर थी।
-
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आशा ताई के निधन पर PM Modi हुए इमोशन, लिखी भावुक बातें -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच'












Click it and Unblock the Notifications