BSNL का बंपर प्लान, मात्र 75 रुपए में 10GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और बहुत कुछ
नई दिल्ली। निजी टेलिकॉम कंपनियों की ओर से मिल चुनौती को लेकर सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने कमर कस ली है। BSNL ने रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन जैसी कंपनियों से मिल रही प्रतिस्पर्धा से निपटने के लिए बीएसएनएल ने एक और धमाका किया है। BSNL ने धमाकेदार प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत मात्र 75 रुपए रखी गई है, जिसमें यूजर्स को डेटा और वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। आइए आपको इस प्लान के बारे में विस्तार से बताते हैं....

BSNL का नया प्लान
BSNL ने 75 रुपए वाला नया प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 10GB डेटा मिल रहा है। प्लान की वैलिडिटी 15 दिनों की है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल के साथ-साथ यूजर्स को 500एसएमस की सुविधा मिलती है।

बढ़ा सकते हैं प्लान की वैलिडिटी
बीएसएनएल के 75 रुपए वाले प्लान की वैधता 15 दिन की है, लेकिन अगर आप चाहे तो प्लान की वैलिडिटी को बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। अतिरिक्त चार्ज देकर आप इस प्लान की वैलिडिटी 90 या 180 दिनों तक बढ़वा सकते हैं।अगर आप प्लान की वैलिडिटी बढ़ाना चाहते हैं तो आपको मिनिमम 98 रुपए का रिचार्ज कराना होगा,जिसके बाद प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों तक के लिए बढ़ जाएगी।

खास सर्किल के लिए प्लान
बीएसएनएल का ये प्लान फिलहाल मुंबई और दिल्ली के बीएसएनएल ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। प्लान की सफलता को देखने के बाद जल्द ही इस प्लान को अन्य सर्किल में भी उपलब्ध कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications