BSNL का नया प्लान, सिर्फ 191 रुपये में डाटा, कॉलिंग, मैसेज सबकुछ फ्री

नई दिल्ली। टेलीकॉम मार्केट में जारी सस्ते टैरिफ लॉन्च करने की होड़ में बीएसएनएल भी अब पूरी तरह से कूद गया है। बुधवार को बीएसएनएल ने अपने यूजर्स के लिए 191 रुपये का एक नया प्लान लॉन्च किया। बीएसएनएल ने बताया कि यह एक प्रमोशनल ऑफर है जो 90 दिनों तक वैलिड रहेगा। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों तक प्रतिदिन 1GB अनलिमिटेड डाटा प्लान मिलेगा।

सिर्फ तेलंगाना सर्किल के लिए है ये प्लान

सिर्फ तेलंगाना सर्किल के लिए है ये प्लान

बीएसएनएल ने बताया कि उका 191 रुपये का यह स्पेशल टैरिफ वाउचर सिर्फ तेलंगाना सर्किल के यूजर्स के लिए है। यूजर्स को बीएसएनएल के इस प्लान में 28 दिनों तक प्रतिदिन 1GB डाटा मिलेगा। इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग और 300 फ्री एसएमएस मिलेंगे। बीएसएनएल के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।

187 रुपये का प्लान सभी सर्किल में लागू

187 रुपये का प्लान सभी सर्किल में लागू

इसके अलावा बीएसएनएल ने एक 187 रुपये का प्लान भी यूजर्स के सामने पेश किया है। बीएसएनएल इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1GB डाटा के साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग दे रहा है। खास बात ये है कि इस प्लान में रोमिंग में भी कॉलिंग फ्री है। बीएसएनएल के इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिनों की है।

1 रुपये में अनलिमिटेड डाटा देगा बीएसएनएल

1 रुपये में अनलिमिटेड डाटा देगा बीएसएनएल

कनाडा की कंपनी डाटाविंड भारतीय बाजार में इंटरनेट डाटा पैक बाजार में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। ये कंपनी एक रुपये में असीमित इंटरनेट डाटा देने की तैयारी में हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यह प्लान फरवरी के आखिरी हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। कनाडा कंपनी भारतीय कंपनी बीएसनएल के साथ मिलकर भारत में ये प्लान लॉन्च कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो रिलायंस जियो, एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन जैसी कंपनियों को तगड़ा झटका लग सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+