BSNL का दिवाली धमाका, यूजर्स को दे रहा 50 प्रतिशत का डिस्काउंट
BSNL ने दिवाली पर अपने यूजर्स को शानदार तोहफा दिया है। कंपनी दिवाली पर ग्राहकों को लुभाने के लिए प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नया ऑफर लेकर आई है जिसके तहत लोगों को 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा।
नई दिल्ली। BSNL ने दिवाली पर अपने यूजर्स को शानदार तोहफा दिया है। कंपनी दिवाली पर ग्राहकों को लुभाने के लिए प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नया ऑफर लेकर आई है जिसके तहत लोगों को 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। लक्ष्मी प्रमोशनल नाम का ये ऑफर लोगों को काफी पसंद आएगा। ये ऑफर 16 अक्टबूर से 21 अक्टूबर के बीच कराया जा सकता है। रिचार्ज पर मिल रहा डिस्काउंट एक्स्ट्रा टॉक टाइम के रूप में मिलेगा।

BSNL ग्राहक 290, 390 और 590 रुपये के रिचार्ज पर इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं। 290 रुपये का रिचार्ज कराने पर सिम धारकों को 435 रुपये का टॉक टाइम मिलेगा। यानि 290 का आधा 145 रुपये उसके साथ जुड़ जाएगा (290+145=435) और यूजर्स को 435 का एक्स्ट्रा टॉक टाइम मिलेगा। इसी तरह 390 रुपये के रिचार्ज में 585 रुपये का टॉक टाइम और 590 रुपये के रिचार्ज में 885 का टॉक टाइम मिलेगा।
BSNL इससे पहले भी अपने यूजर्स को लुभाने के लिए कई ऑफर ला चुकी है। BSNL सिक्सर नाम के प्लैन में ग्राहकों को रोजाना 2जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। अलग-अलग टेलीकॉम कंपनिया दिवाली आते ही ग्राहकों को लुभाने में लग जाती हैं। बाकी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा के बीच BSNL का ये प्लैन लोगों को काफी पसंद आएगा।
ये भी पढ़ें: ओवरटाइम करने से महिला रिपोर्टर की मौत, महीने में 159 घंटे किया था ज्यादा काम












Click it and Unblock the Notifications