Airtel-Jio को सीधी टक्कर, BSNL ने उतारा जबरदस्त प्लान, 1095GB डेटा के साथ खास फीचर्स
नई दिल्ली। हाल ही में टेलिकॉम कंपनियों ने अपने टैरिफ प्लान की कीमतों में 40 से 50% तक की बढ़ोतरी कर दी। एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया, रिलायंस जियो के टैरिफ प्लान में बढ़ोतरी की गई। इन टेलिकॉम कंपनियों के यूजर्स के लिए प्रीपेड रिचार्ज प्लान पहले से महंगे हो गए। कंपनी ने लगातार हो रहे घाटे को वजह बताकर टैरिफ प्लान में बढ़ोतरी की, लेकिन सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने अब तक ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। लगातार घाटे में चल रही सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने अब तक अपने प्लान्स की कीमतों में इजाफे को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। BSNL अब अपने पुराने प्लान्स से Airtel, Reliance Jio, Vodafone-Idea जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रहा है।
Recommended Video

BSNL का नया प्लान, एयरटेल-जियो को कड़ी टक्कर
BSNL अपने पुराने प्लान्स से ही एयरचेल, जियो, वोडाफोन-आइडिया जैसी बड़ी कंपनियों को टक्कर दे रही है। टैरिफ बढ़ने के बाद प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियां यूजर्स को लिमिटेड बेनिफिट्स दे रही हैं, लेकिन बीएसएनएल के पोर्टफोलियो में अब भी कई अनलिमिटेड प्लान्स है, जो यूजर्स को लुभा रहे हैं। बीएसएनएल के इन प्लान्स की शुरुआत 108 रुपए से होती है और 1999 रुपए तक जा रही है । BSNL का 1,699 रुपए वाला प्लान चर्चा में ही। इस प्लान से एयरटेल और जियो को सीधी टक्कर मिल रही है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 3जीबी डेटा ऑफर मिल रहा है।

BSNL दे रहा है 1095 जीबी डेटा
सब्सक्राइबर बेस के आधार पर BSNL देश की चौथी सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी अपने सब्सक्राइबर बेस को बनाए रखने और इसे बढ़ाने के लिए एक के बाद ए क प्लान्स पेश कर रही है। चूंकी बीएसएनएल ने अभी टैरिफ बढ़ाने की कोई घोषणा नहीं की है, जिसका सीधा फायदा यूजर्स को मिल रहा है और वे पुरानी कीमतों में बेस्ट बेनिफिट वाले प्लान्स चुन रहे हैं। कंपनी का 1699 रुपए वाला प्लान लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 1095जीबी डेटा मिल रहा है। प्लान की वैधता 365 दिन की है। इस प्लान में यूजर्स को 250 मिनट की कैपिंग के साथ डेली अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग भी मिल रही है। वहीं रोजाना 100 SMS फ्री मिल रहे हैं। वहीं यूजर्स को दो महीने के लिए पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन बेनिफिट भी मिलता है।

डेटा के साथ मिल रहे हैं ये फायदे
बीएसएनएल के इस प्लान में यूजर्स को डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री एसएमएस और पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन की सर्विस मिल रही है। हाल ही में BSNL ने चेन्नै और तमिलनाडु सर्कल के लिए 1,999 रुपए वाला प्लान पेश किया है, जिसमें यूजर्स को 365 दिन की वैलिडिटी के साथ रोजाना 3GB डेटा 100 FREE एसएमएस और 250 मिनट की कॉलिंग मिल रही है। इसके अलावा यूजर्स को 1 साल के लिए SonyLIV का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications