Jio इफेक्ट: BSNL के यूजर्स को झटका,कंपनी ने बंद किए 5 प्रीपेड प्लान्स

नई दिल्ली। रिलायंस जियो और निजी कंपनियों की वजह से मिल रही चुनौती के चलते सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL लगातार घाटे पर चल रही है। ऐसे में कंपनियां या तो नुकसान सहते हुए सस्ते और आकर्षक प्लान्स ला रही है या फिर अपने पुराने प्लान्स को बंद कर रही है। BSNL ने भी यही किया है। कंपनी ने नुकसान को कम करने के लिए अपने कुछ प्लान्स को बंद कर रही है। BSNL ने अपने यूजर्स को झटका देते हुए अपने 5 लॉग वैलिडिटी वाले प्लान को बंद करने का फैसला किया है।

 BSNL ने बंद किए प्लान्स

BSNL ने बंद किए प्लान्स

बीएसएनएल ने अपने यूजर्स को मायूस करते हुए पांच प्लान्स बंद कर दिए हैं। BSNL ने अपने 5 लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स को बंद करने का फैसला किया है। कंपनी ने अपने डाटा ऑनली प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स बंद करके यूजर्स को मायूस कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक BSNL ने अपने 549 रुपए, 561 रुपए, 2,798 रुपए, 3,998 रुपए और 4,498 रुपए वाले प्लान्स बंद कर दिए हैं।

 अब इन सर्किल में नहीं चलेंगे ये प्लान

अब इन सर्किल में नहीं चलेंगे ये प्लान

कंपनी ने अपने इन पांच लॉग वैलिडिटी वाले प्लान्स को चुनिंदा सर्किल में बंद किया है। जबकि बाकी सर्किल में यह प्लान अभी भी चल रहा है। अगर प्लान की बात करें तो बीएसएनएल ने 549 रुपए वाले प्लान्स को बंद कर दिया, जिसमें यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा का लाभ मिलता है। इसकी वैधता 60 दिनों की है। इसमें 120जीबी डेटा के साथ 60 दिनों के लिए रिंगबैक टोन का ऑफर मिलता है। वहीं 561 रुपए वाले प्लान में आपको 1 जीबी डेटा 80 दिनों की वैधता के साथ मिलती है।

 2798 रुपए वाले प्लान

2798 रुपए वाले प्लान

BSNL के बड़े रिचार्ज प्लान्स की बात करें तो कंपनी ने 2,798 रुपए वाले प्लान को बंद कर दिया है। इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1GB डेटा का लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 1 साल के लिए है। वहीं 3,998 रुपए वाले प्लान में आपको रोजाना 1.5 जीबी डाटा का लाभ मिलता है मिलता है, जबकि 4,498 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2 जीबी डेटा का ऑफर मिल रहा हा, लेकिन कंपनी ने कुछ सर्किल में इसे बंद कर दिया है।

 666 प्लान किया रिवाइज

666 प्लान किया रिवाइज

कंपनी ने जहां 5 प्लान्स बंद कर दिए हैं तो वहीं हाल ही में कंपनी ने सिक्सर 666 प्रीपेड प्लान को रिवाइज किया है। इस प्लान में यूजर्स को 122 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में अब आपको रोजाना 1.5GB डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+