BSNL का धमाकेदार प्लान, हर दिन 7 रुपए मिल रहा है 3 GB डेटा और अनलिमिडेट कॉलिंग
बीएसएनल अपने कस्टमर्स के लिए 7 रुपए प्रतिदिन के खर्च का एक शानदार प्लान लेकर आई है। जिसमें 3 जीबी डेटा हर दिन मिल रहा है और रात में यूजर्स को अनलिमिडेट डेटा मिलता है।

सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने कस्टमर्स के लिए महीने और पूरे साले वाले शानदार प्लान ऑफर करता रहता है। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही किफायती और अच्छा रिचार्ज प्लान लेकर आए हैं। हम बीएसएनएल के 599 रुपये प्रीपेड रिचार्ज प्लान के बारे में बात कर रहे हैं। बीएसएनएल के पास अपने यूजर्स के लिए प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स की एक बड़ी रेंज प्रदान करता रहा है। जिसमें कई शानदार और सस्ते प्लान उपलब्ध हैं।
बीएसएनएल अपने प्रीपेड कस्टमर्स को 599 रुपये के रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, लोकल, एसटीडी और रोमिंग समेत, हर दिन 3GB हाई-स्पीड डेटा और डेली 100 एसएमएस की सुविधा दे रहा है। ये रिचार्ज प्लान एमटीएनएल क्षेत्रों में भी काम करता है। प्लान में पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस लिहाज से कस्टमर्स को हर रोज का मात्र 7 रुपए खर्च करना पड़ेगा।
बीएसएनएल का ये प्लान अपनी रेंज के अन्य टेलीकॉम कंपनियों के प्लान से बेहद ही सस्ता है। जिसमें 84 दिनों तक 3 जीबी डेटा दिया जा रहा है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद भी, बीएसएनएल ग्राहक ईमेल और इंस्टेंट मैसेजिंग जैसे इमरजेंसी कम्युनिकेशन के लिए 40 केबीपीएस स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। यही नहीं प्लान में ग्राहकों को रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड डेटा मिलता है।
रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक मिलने वाला ये डेटा प्लान में मिलने वाले 3 जीबी डेली डेटा लिमिट को प्रभावित नहीं करेगा। ऐसे में अगर आप देर रात तक जागते हैं, तो यह नाइट अनलिमिटेड डेटा आपके लिए बहुत ही यूजफुल होने वाला है। कॉलिग और एसएमएस जैसे सुविधाओं को अलावा , बीएसएनएल 599 प्लान ग्राहकों को मुफ्त बीएसएनएल ट्यून्स, जिंग म्यूजिक, एस्ट्रोटेल और गेमऑन सर्विसेस भी दे रहा है।
13 महीने वाला अनिलिमिडेट रिचार्ज प्लान
वहीं बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए 2,999 रुपये का प्लान लेकर आया है। इसमें ग्राहकों को एक साल नहीं बल्कि पूरे 13 महीने की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2जीबी डेटा मिलता है। साथ ही 75GB एक्स्ट्रा डेटा भी ग्राहकों मिलता है। कुल मिलाकर इस प्लान में ग्राहकों को 865GB डेटा मिलता है। ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में साथ ही PRBT और Eros Now का मंथली सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications