देना बैंक, विजया बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, मर्जर को मिली मंजूरी
नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सहयोगी बैंकों के विलय के बाद अब मोदी सरकार ने बैंकों के विलय को लेकर एक और बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने देना बैंक, विजया बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा को लेकर बड़ा फैसला किया है । सरकार ने इन तीनों बैंकों के विलय को मंजूरी दे दी है।

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बैंकों के विलय को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि हमने देना बैंक, विजया बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा को मर्ज करने का फैसला किया है। तीनों बैंकों के विलय से यह देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि एनपीए की वास्तविक तस्वीर तो 2015 में निकल कर सामने आई। यूपीए की सरकार ने एनपीए को कार्पेट के नीचे छिपा रखा था। जेटली ने कहा कि सरकार ने बजट में घोषणा की थी कि बैंकों का एकीकरण हमारे एजेंडे में था और इन तीनों बैंकों के विलय के फैसले के साथ पहला कदम उठा लिया गया है। वहीं सेवा विभाग के सचिव राजीव कुमार ने कहा कि तीनों बैंकों के विलय के बाद जो नया बैंक अस्तित्व में आएगा, वह देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक होगा।












Click it and Unblock the Notifications