बीएमडब्‍लू की टेल लाईट हुई खराब, वापस होंगी 1.34 लाख कारें

bmw-recalls-more-than-134-000-5-series-cars-us
दुनिया भर में अपने लग्‍जरी और भव्‍य कारों के लिये जानी जाने वाली जर्मनी की प्रमुख कार निर्माता कंपनी बीएमडब्‍लू अचानक मुश्किलों में घिर गई है। जी हां, बीएमडब्‍लू ने अमेरिका में अपनी बेहतरीन लग्‍जरी कार 5 सीरीज के कुछ मॉडलों को वानस लेने की घोषणा की है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कंपनी की इन कारों के पिछे वाली लाईट में कुछ तकनीकी खराबी पाई गई है।

Amazing Photos• जेट विमान से भी तेज हवा में उड़ता है यह इंसान

इतना ही नहीं, इन कारों के ब्रेकिंग सिस्‍टम में भी कुछ खराबी की संभावना है, जिसके कारण कंपनी इन कारों को वापस लेने का फैसला किया है। ताकि इन समस्‍याओं को ठिक कराकर कार को वापस ग्राहकों को लौटाया जा सके। आपको बता दें कि, बीएमडब्‍लू के इस रिकॉल में कंपनी के 5 सीरीज के 528आई, 535आई, 550आई और एम5 मॉडल शामि हैं।

कंपनी ने बताया कि, हम सन 2008 और 2010 के बीच के कारों को ही वापस ले रहें हैं। इस बैच में जिन कारों का उत्‍पादन हुआ है, फिलहाल उन्‍ही मॉडलों में ही ये समस्‍या देखने को मिल रही है। ऐसा पहली बार नहीं है कि कंपनी ने एक साथ इतनी बड़ी रिकॉल की घोषणा की है। बीएमडब्‍लू ने सन 2011 में अपनी मशहूर सिडान कार 3 सीरीज के लगभग 2,41,000 मॉडलों को वापस ले चुकी है।

हालांकि भारतीय बाजार में अभी ऐसी किसी भी प्रकार की कोई सूचना नहीं है। तो भारत में बीएमडब्‍लू कार के मालिकों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि, हाल ही में बीएमडब्‍लू ने भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्‍ती कार 1 सीरीज को पेश किया था। इस कार को क्रिकेट जगत के शिरोमणी सचिन तेंदु‍लकर ने लॉन्‍च किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+