भारी अस्थिरता के बाद भी Bitcoin फायदेमंद, जानिए निवेशकों को क्यों घबराने की जरूरत नहीं?

नई दिल्ली, 23 मई। पिछले कुछ दिनों से क्रिप्टोकरेंसी बाजार में उथल-पुथल चल रही है। दुनिया की बड़ी क्रिप्टोकरेंसी जैसे बिटकॉइन, एथेरियम की कीमत में तेजी से गिरावट देखी गई है। जिसके चलते निवेशकों में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर घबराहट देखी जा रही है, खासकर छोटे और गैरसंस्थागत निवेशक जो अपनी बचत का हिस्सा क्रिप्टो बाजार में बड़ी उम्मीद से लगाते हैं। भारत में भी बड़ी संख्या में लोगों ने बिटकॉइन में निवेश किया है। ऐसे में यहां भी निवेशक चिंता में बने हुए हैं।

Bitcoin

निवेशकों के घबराने के पीछे प्रमुख वजह क्रिप्टोकरेंसी बाजार में पिछले दिनों आई भारी गिरावट है। रविवार को दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 37,000 डॉलर के आस-पास ट्रेड कर रही है जबकि पिछले सप्ताह ही यह 60,000 डॉलर के करीब थी। एक सप्ताह में इतनी भारी गिरावट से निवेशक परेशान हैं लेकिन मार्केट के जानकारों को कहना है कि इस अचानक आए उतार के बावजूद बिटकॉइन में निवेश करना फायदे का सौदा है।

भारत में तेजी से बढ़ रहे निवेशक
भारतीय निवेशकों ने तेजी से बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसी को अपनाया है। विभिन्न रिपोर्ट के मुताबिक देश में वर्तमान में एक करोड़ से अधिक क्रिप्टो निवेशक हैं। देश में कई घरेलू क्रिप्टो एक्सचेंजों के संचालन के साथ यह संख्या हर दिन बढ़ती ही जा रही है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के क्रिप्टोकरेंसी से सावधान रहने के चेतावनी के बावजूद भारतीय निवेशकों की डिजिटल टोकन में निवेश करने के लिए दिलचस्पी बढ़ती जा रही है।

इस महीने की शुरुआत में ही आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि केंद्रीय बैंक ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर अपनी चिंताओं से सरकार को अवगत कराया है।

क्रिप्टो बाजार में अस्थिरता सामान्य
वहीं क्रिप्टो बाजार के खिलाड़ियों का कहना है कि हाल ही में बिटकॉइन की कीमत में अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से 40 प्रतिशत की गिरावट बहुत ही आश्चर्यजनक लग रही है लेकिन क्रिप्टोकरेंसी जैसे अस्थिर बाजारों में यह सामान्य है। खासतौर पर जब यह पिछले कुछ समय में रॉकेट की तेजी से ऊपर गई हो।

अगर हम पिछले दशक में क्रिप्टो बाजार का अध्ययन करें तो पाएंगे कि क्रिप्टो में इस तरह की अस्थिरता हमेशा से रही है। छोटे समय के निवेश करने वाले इससे चिंतित हो सकते हैं लेकिन जो निवेशक लंबे समय के नजरिए से निवेश कर रहे हैं उनके लिए पॉजिटिव है। बिटकॉइन आगे चलकर निवेशकों के लिए एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण निवेश बना रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+