Bitcoin से अब भारत में खरीद सकेंगे पिज्जा, कपड़े और बहुत कुछ, जानिए कैसे?

नई दिल्ली, 8 अगस्त। बिटकॉइन के समर्थकों के लिए डबल खुशखबरी है। एक तरफ जहां बिटकॉइन ने 45,000 डॉलर का आंकड़ा पार किया है वहीं अब बिटकॉइन यूजर इसका इस्तेमाल विनियम के रूप में भी कर सकते हैं। बिटकॉइन के जरिए अब कपड़े से लेकर पिज्जा खरीदना और रेस्टोरेंट में खाना भी खाया जा सकता है। हालांकि यूजर इसके लिए सीधे बिटकॉइन में पेमेंट नहीं कर सकेंगे बल्कि गिफ्ट वाउचर के जरिए इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

Bitcoin

क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज यूनोकॉइन अपने उपयोगकर्ताओं को बिटकॉइन के बदले में कम से कम 90 विभिन्न ब्रांडों से गिफ्ट वाउचर खरीदने की सुविधा शुरू की है। कंपनी ने शुक्रवार को घोषणा की जिसमें कहा गया कि एक्सचेंज पर रजिस्टर्ड यूजर बिटकॉइन का उपयोग करके 100 रुपये से 5000 रुपये की कीमत के गिफ्ट वाउचर खरीद सकते हैं। ये वाउचर सिर्फ उन्हीं यूजर के लिए है जिनकी केवाईसी सत्यापित है और उनके वॉलेट में बिटकॉइन है।

यूनोकॉइन ने कहा है कि इन वाउचर के जरिए यूजर यात्रा, रेस्टोरेंट, लाइफस्टाइल, कपड़े, होटल और अन्य क्षेत्रों में विभिन्न ब्रांडों के उपहार वाउचर का लाभ उठा सकते हैं और बिटकॉइन को वैकल्पिक नकद वस्तु के रूप में उपयोग कर सकते हैं।

कई देश दे रहे हैं ऐसी सुविधा
यूनोकॉइन के सीईओ और को-फाउंडर सात्विक विश्वनाथ ने एक बयान में कहा कि बिटकॉइन को दुनिया भर में स्वीकार करने वालों की संख्या बढ़ रही है। इस पहल से कंपनी भारतीय ग्राहकों को भी क्रिप्टोकरेंसी के बहु-आयामी उपयोग से परिचित कराना चाहती हैं। उन्होंने कहा "अमेरिका जैसे देशों में बिटकॉइन पेमेंट के लिए हजारों आउटलेट और ई-कॉमर्स पोर्टल हैं जबकि हमारे देश में अभी तक ऐसा नहीं है। हमारी पेशकश इस सवाल का जवाब है कि आखिर भारत में कोई बिटकॉइन कहां खर्च कर सकता है।"

क्रिप्टो एक्सचेंज के मुताबिक पात्र उपयोगकर्ताओं को अपने खातों में लॉग-इन करना होगा और बिटकॉइन पेज पर जाकर शॉप बटन पर क्लिक करना होगा। इसमें डैशबोर्ड नजर आएगा। इसमें यूजर को 90 से अधिक ब्रांड दिखेंगे जिनमें डोमिनोज पिज्जा, सीसीडी और प्रेस्टीज जैसे बड़े नाम शामिल है। यूजर इसमें अपनी पसंद का वाउचर चुन सकते हैं और उस मूल्य का पेमेंट कर सकते हैं।

कैसा रहा क्रिप्टो बाजार?
रविवार को क्रिप्टोकरेंसी बाजार ने एक बार फिर से अच्छा कारोबार किया है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन रविवार सुबह 45,256 पर पहुंच गई जो कि मई के मध्य में गिरावट के बाद से इसकी सर्वोच्च कीमत है। हालांकि क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन का प्रभुत्व में हल्की गिरावट हुई है और यह 45.89 प्रतिशत पर है।

ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट में 5.24 प्रतिशत की बढ़त हुई है और यह बढ़कर 1.85 ट्रिलियन तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टोकरेंसी की कुल मात्रा 17 प्रतिशत बढ़कर 123 अरब डॉलर पहुंच गई।

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर 7.71 प्रतिशत बढ़ी है और यह 3178 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। 3.44% की वृद्धि के साथ बिनांस 359.19 डॉलर पर है। 24 घंटे में डोजकॉइन ने सबसे ज्यादा उछाल (27%) भरी है और यह 0.27 डॉलर पर कारोबार कर रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+