Bitcoin लगातार दूसरे दिन 40,000 डॉलर के करीब, जानिए प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी का हाल
नई दिल्ली, 29 जुलाई। बुधवार को एक अच्छी रैली के बाद गुरुवार को क्रिप्टो बाजार ने मिश्रित रूप से प्रतिक्रिया दी है। बिटकॉइन, ईथर जैसी कई टॉप क्रिप्टोकरेंसी जहां लगभग समान कारोबार कर रही हैं। जबकि एक्सआरपी, स्टेलर और लाइटकॉइन ने बढ़त दर्ज की है। वैश्विक क्रिप्टो मार्केट कैप की बात करें तो यह 1.54 ट्रिलियल डॉलर हो गया है जो कि पिछले दिन के 1.53 ट्रिलियन की तुलना में लगभग सपाट ही है।

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन गुरुवार सुबह 9.30 बजे 39,695 डॉलर पर कारोबार कर रही थी जो पिछले दिन के मुकाबले 0.42% नीचे है। इसके पहले बुधवार को महीने भर के लंबे उतार-चढ़ाव के बाद बिटकॉइन ने 40,000 डॉलर को पार किया था।
बिटकॉइन के लिए अगले दिन खास
मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के लिए अगले कुछ काफी दिलचस्प होने वाले हैं। खासतौर पर जब इसने लंबे समय बाद 40,000 डॉलर का आंकड़ा पार किया है और इसकी प्रतिद्वंद्वी एथेरियम भी आशाजनक प्रदर्शन कर रही है।
इस सप्ताह ही क्रिप्टो रैली ने एक बार फिर से बाजार में उम्मीद पैदा की है। मई के मध्य में क्रिप्टो बाजार में हुए क्रैश के बाद अब एक बार फिर वॉल्यूम में वापसी दिख रही है क्योंकि निवेशक सकारात्मक रूप से योगदान दे रहे हैं।
टॉप क्रिप्टोकरेंसी की कीमत
सुबह साढ़े नौ बजे बिटकॉइन पिछले दिन के मुकाबले थोड़ा नीचे कारोबार करते हुए 39,695 डॉलर पर थी। वहीं बाजार की दूसरे नंबर की वर्चुअल मुद्रा ईथर 2283 डॉलर पर थी जो कि पिछले दिन के मुकाबले 0.82 प्रतिशत नीचे थी।
बिनांस ने पिछले दिन के समान कारोबार करते हुए 312 डॉलर पर खुद को बरकरार रखा।
एक अन्य क्रिप्टोकरेंसी एक्सआरपी ने 9.50 प्रतिशत की बढ़त देखी और यह 0.7047 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। जबकि पोलकाडॉट 1.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14.52 डॉलर पर कारोबार कर रही थी।












Click it and Unblock the Notifications