दो महीने के सर्वोच्च स्तर पर पहुंची बिटकॉइन, ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप हुआ 1.63 ट्रिलियन डॉलर

नई दिल्ली, 31 जुलाई। क्रिप्टोकरेंसी बाजार लगातार ग्रीन में कारोबार कर रहा है। शनिवार को वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैप 1.63 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है जो कि 24 घंटे में 3.23 प्रतिशत ज्यादा रहा। वहीं पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट का पूरा वॉल्यूम 89.99 अरब डॉलर हो गया जो कि 19.38 प्रतिशत ज्यादा है।

Bitcoin

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन शनिवार सुबह 7.30 बजे 42,000 डॉलर के पास कारोबार कर रही थी जो कि पिछले लगभग दो महीने में सबसे ज्यादा है। शनिवार सुबह बिटकॉइन की कीमत 41,930 डॉलर पर पहुंच गई थी। इसके साथ ही कुल क्रिप्टो मार्केट में इसका प्रभुत्व 48.36 प्रतिशत हो गया। पिछले एक सप्ताह पर नजर डालें तो बिटकॉइन को 25 प्रतिशत का लाभ हुआ है। हालांकि अप्रैल के अपने सर्वोच्च स्तर से यह क्रिप्टोकरेंसी अभी भी 35 प्रतिशत से नीचे कारोबार कर रही है।

इस सप्ताह की शुरुआत से बिटकॉइन ने जो बढ़त शुरू की फिर वह ऊपर ही चढ़ती रही। इस दौरान क्रिप्टोकरेंसी को लेकर नकारात्मक घटनाएं भी डिजिटल टोकन को नीचे नहीं ले जा सकीं। खासतौर पर मलेशिया में बिनांस क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर मलेशिया की कार्रवाई, जहां निवेशकों को अपना पैसा निकालने के लिए कहा गया है।

दो महीने बाद बिटकॉइन की अच्छी रैली
दो महीने से 30 से 40 हजार डॉलर के बीच झूल रही बिटकॉइन की रैली ने निवेशकों के लिए उम्मीद पैदा की है। बिटकॉइन की तेजी सो चीनी निवेशकों से सुरक्षित निकलने के रूप में भी देखा जा रहा है जो किसी भी कीमत पर बाहर निकलना चाह रहे हैं। चीन ने मई में क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग और कारोबार पर प्रतिबंध लगा दिया था। घोषणा के बाद चीन ने क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ अभियान भी चलाया है जिसके बाद चीन में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर डर फैला हुआ है।

शनिवार को प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी का हाल कुछ इस तरह रहा।

बिटकॉइन 24 घंटे में 4.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 41,930 डॉलर पर कारोबार कर रही थी।

एथेरियम ब्लॉकचेन की ईथर ने 2455 डॉलर पर थी जो कि 1.89 प्रतिशत ज्यादा था।

बिनांस कॉइन 0.07 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 322 डॉलर पर कारोबार कर रही थी।

कारडॉनो पिछले दिन के मुकाबले 0.58 प्रतिशत बढ़कर 1.31 डॉलर पर पहुंची।

डोजकॉइन ने भी 0.11 प्रतिशत की मामूली बढ़त देखी और यह 1.31 डॉलर पर रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+