बंपर कमाई: 9 साल पहले खरीदे थे ₹6 लाख के Bitcoin, अब 216 करोड़ में बिके
नई दिल्ली, 21 सितम्बर। बिटकॉइन दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है और इसने दुनिया में तमाम लोगों को छप्परफाड़ मुनाफा दिलाया है। ऐसे ही एक बिटकॉइन अकाउंट के बारे में जानकारी सामने आई है जो बंपर मुनाफे के चलते व्हेल अकाउंट में शामिल हो गया है। खबर में आगे हम व्हेल अकाउंट के बारे में भी बताएंगे लेकिन पहले ये जान लीजिए कि इस खाता धारक ने बिटकॉइन के जरिए कितनी बंपर कमाई की है।

2012 में खोला गया था खाता
यह खाता 2012 में उस समय खोला गया था दुनिया को खत्म होने की एक भविष्यवाणी ने हलचल मचा रखी थी। इस खाते में 10 दिसम्बर 2012 में 616 बिटकॉइन डाले गए थे। उस एक बिटकॉइन की कीमत 13.30 डॉलर (980 रुपये) थी और इस तरह से 616 बिटकॉइन के हिसाब से खाते में कुल संपत्ति की कीमत 8195 डॉलर लगभग 6 लाख रुपये तक थी।
इसके बाद से खाता स्लीप मोड में चला गया और 9 वर्षों तक इसमें कोई भी लेन-देन नहीं किया गया। लेकिन 9 साल के बाद अब अचानक ये खाता एक्टिव हुआ है और सभी बिटकॉइन का दूसरी खाते में लेनदेन किया है। इस तरह से एक झटके में ही खाते में 358,655 प्रतिशत का लाभ दर्ज हुआ है।

6 लाख बढ़कर हुए 216 करोड़ रुपये
वर्तमान में बिटकॉइन की कीमत के अनुसार यह राशि 2.94 करोड़ डॉलर यानि 216 करोड़ रुपये ठहरती है। यानि इस अकाउंट के चलते 9 साल में 6 लाख रुपये बढ़कर 216 करोड़ रुपये हो गए हैं।
जब इस खाते में बिटकॉइन पहली बार डाले गए थे तो शायद ही किसी को अंदाजा रहा होगा कि 9 साल बाद यह अकूत मुनाफा देने वाली है। उस दौर में शायद ही किसी को इस क्रिप्टोकरेंसी को इतना आगे निकल जाने का यकीन रहा होगा। लेकिन इसने एक बात तो साबित कर दी है कि जिसने भी क्रिप्टोकरेंसी पर लंबे दौर के लिए भरोसा किया था वो आज सोने की खान पर बैठे हैं और बाजार को हिलाने की क्षमता भी रखते हैं।
ब्लॉकचेन डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार ताजा लेनदेन होने के बाद अब खाते में मात्र 25 डॉलर की संपत्ति शेष है।

पहली बार नहीं हुआ ऐसा
हालांकि यह पहली बार नहीं है कि इस तरह के खाते को लंबे समय के बाद पुनर्जीवित किया गया है और लाखों डॉलर का भारी लेनदेन भी किया गया है। इस साल जुलाई में ऐसे खातों की गतिविधियों पर नजर रखने वाले व्हेल अलर्ट ने एक और ऐसे खाते की सूचना दी, जो 9 लंबे वर्षों के बाद अस्तित्व में आया था। इसमें लगभग 250 करोड़ रुपये के 791 बिटकॉइन शामिल थे।
इसके अलावा जुलाई में ही व्हेल खातों के एक समूह जो दिसंबर 2019 से निष्क्रिय थे, अचानक सक्रिय हुए थे औऱ उन्होंने 62,789 करोड़ रुपये के बिटकॉइन खरीद डाले।
क्या है व्हेल अकाउंट?
व्हेल अकाउंट ऐसे अकाउंट को कहते हैं जो कई वर्षों तक सुसुप्तावस्था में रहने के बाद अचानक एक्टिव हो जाते हैं और इनसे करोड़ों डॉलर का लेनदेन होता है।
ये व्हेल खाते बहुत लोकप्रिय हैं और साथ ही विवादित भी हैं। यही वजह है कि ऐसे व्हेल खातों से किए गए सभी लेनदेन को अत्यधिक अस्थिर समझे जाने वाले क्रिप्टो बाजार के प्रतिमान को समझने के लिए ध्यान से देखा जाता है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications