बिटकॉइन, एथेरियम लुढ़की, डोजकॉइन ने लगाई छलांग, टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसी पर एक नजर

नई दिल्ली, 24 जून। क्रिप्टोकरेंसी बाजार उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है। 24 जून को भी अधिकांश वर्चुअल करेंसी की कीमतें रेड जोन में बनी हुई है। क्रिप्टोक्यूरेंसी मार्केट कैप $ 1.32 ट्रिलियन है, जो पिछले दिन की तुलना में 1.9% कम है। यहां ये जानना जरूरी है कि अप्रैल में क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप 2 ट्रिलियन डॉलर पार हो गया था।

Bitcoin

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की बात करें तो यह पिछले दिन के मुकाबले 3.69 प्रतिशत नीचे गिरकर गुरुवार को 35,655 पर कारोबार कर रही थी। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम में भी 4.89 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। यह 1907.74 पर कारोबार कर रही थी।

वहीं क्रिप्टोक्यूरेंसी एक्सचेंज ऑपरेटर कॉइनबेस के स्टॉक मूल्य में गिरावट देखी गई है। यह 21 जून को 220 डॉलर के अब तक के सबसे निचले स्तर पर खुला था वहीं 23 जून को सुबह 10.00 बजे 222.47 डॉलर पर खुला। नॉसडाक पर कॉइनबेस 23 जून को सुबह 216.25 पर खुला और दिन के दौरान 223.15 के उच्च स्तर पर रहा और इसने 210.77 के निचले स्तर को छुआ।

21 जून के बाद से कॉइनबेस के शेयर लगभग 220 डॉलर के स्तर पर रुके हुए हैं। अप्रैल में सूचीबद्ध होने पर 430 डॉलर के अपने सर्वकालिक उच्च से 49 प्रतिशत गिर गया है। कॉइनबेस को 14 अप्रैल, 2021 को नैसडॉक पर सूचीबद्ध किया गया था। इसके साथ ही यह सार्वजनिक होने वाली पहली प्रमुख क्रिप्टो कंपनी बन गई। तब से इसके शेयरों ने 208 डॉलर का निचला स्तर और 430 डॉलर प्रति शेयर के उच्च स्तर को देखा है।

गुरुवार को प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी की कीमत
बिटकॉइन 3.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 32,655.81 डॉलर पर कारोबार
एथेरियम 4.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1907 डॉलर पर कारोबार
टीथर 1 डॉलर पर कारोबार कर रही थी और इसने 0.02 % की गिरावट देखी।
बिनांस 284.47 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी। जो पिछले दिन के मुकाबले 0.04% ऊपर है।
कॉरडानो 1.22 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। 24 घंटे में इसने 1.29 प्रतिशत की गिरावट देखी।
डोजकॉइन ने 8.67 प्रतिशत की बढ़त देखी और यह 0.22 डॉलर पर कारोबार कर रही थी।
एक्सआरपी 5.35 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 0.62 डॉलर के रेट पर कारोबार
यूएसडी कॉइन 1.00 डॉलर पर, 0.01 प्रतिशत की गिरावट
पोलकाडॉट 14.96 डॉलर पर कारोबार, 7.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ
यूनिस्वैप 4.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16.97 डॉलर के रेट पर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+