50,000 डॉलर पर पहुंचने के बाद फिसली Bitcoin, जानिए अगले 24 घंटों का अनुमान

नई दिल्ली, 25 अगस्त। बीते रविवार को 50,000 डॉलर का आंकड़ा छूने के बाद बिटकॉइन एक बार फिर से नीचे फिसल रही है। बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी 48,210 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। कॉइनमार्केट कैप के अनुसार बिटकॉइन रविवार को 50,000 डॉलर का आंकड़ा पार करने के बाद डिजिटल टोकन लाल रंग में कारोबार कर रहा है। जो कि पिछले 24 घंटों में 2.12 प्रतिशत ज्यादा था।

Bitcoin

कीमतों में गिरावट के साथ ही बिटकॉइन का मार्केट कैप 904 अरब डॉलर पर पहुंचा है जबकि बिटकॉइन ने क्रिप्टो बाजार में 43.71 प्रतिशत प्रभुत्व बनाए रखा है।

इसके पहले बिटकॉइन ने रविवार को 50,000 डॉलर का आंकड़ा पार किया था जो कि मई के बाद डिजिटल टोकन का सर्वोच्च स्तर था। हालांकि अप्रैल के 64,895 के सर्वोच्च स्तर से यह फिर भी बहुत नीचे था।

बनी रह सकती है मंदी
हाल में बिटकॉइन में आए उछाल पर क्रिप्टो रणनीतिकारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में बिटकॉइन 50,000 डॉलर के आस-पास पहुंचा है। इस दौरान कई निवेशकों ने मुनाफा वसूली की है लेकिन कई दिनों की तेज रैली के बाद दूसरे क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट देखी गई। क्रिप्टो रणनीतिकारों ने आने वाले 24 घंटे में मंदी की संभावना जताई है।

वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी बाजार पूंजी पर नजर डालें तो क्रिप्टोकरेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप वर्तमान में 2.06 ट्रिलयन पर है जो कि पिछले 24 घंटे में 3.13 प्रतिशत कम हुआ है। इस बीच रायटर्स ने सिटीग्रुप के हवाले से अच्छी खबर दी है कि ग्रुप अपने कुछ संस्थागत ग्राहकों को भविष्य में बिटकॉइन से कारोबार करने की अनुमति देने पर विचार कर रहा है।

ईथर ने भी देखी गिरावट
सिर्फ बिटकॉइन ही नहीं बल्कि दूसरे नंबर की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम ब्लॉकचेन की ईथर भी कम पर कारोबार कर रही थी। दोपहर में एशियाई बाजार में ईथर 3202 डॉलर की कीमत पर थी जो कि 24 घंटे में 3.14 प्रतिशत कम है। पिछले सप्ताह के मुकाबले यह डिजिटल टोकन 6.13 प्रतिशत की तेजी से कारोबार कर रहा था। ईथर का मार्केट कैप 374 अरब डॉलर था।

हाल ही में तेजी से बढ़त बनाने वाली क्रिप्टोकरेंसी कार्डानो ने तीसरे स्थान पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। पिछले दिन के मुकाबले इसमें 2.94 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 2.78 डॉलर पर बंद हुई थी। इसके अलावा एक अन्य प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो बिनांस कॉइन 482.30 डॉलर पर खड़ा था जो कि पिछले 24 घंटे में 2.93 प्रतिशत नीचे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+