Bitcoin ने फिर पकड़ी उछाल, दो सप्ताह के रिकॉर्ड ऊंचे स्तर पर

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा चर्चित क्रिप्टोकरेंसी लगातार उछाल देख रही है। 23 अगस्त के बाद बिटकॉइन अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। मंगलवार को बिटकॉइन ने 3.6 प्रतिशत की उछाल के साथ 53,761 डॉलर के आस-पास पहुंच गई। इसके साथ ही प्रतिद्वंद्वी क्रिप्टोकरेंसी ईथर भी अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।

Bitcoin

वरिष्ठ बाजार विश्लेषक एडवर्ड मोया के मुताबिक "बिटकॉइन और एथेरियम की तेजी वापस आ गई है क्योंकि अधिक बड़े निवेशकों ने हाल में तेजी से क्रिप्टोकरेंसी पर दांव लगाया हैं।"

बिटकॉइन अब तक 58,350 डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची है वहीं ईथर 1975 डॉलर पर रहा है। फरवरी में बिटकॉइन ने इस अंक को छुआ था। इसके बाद क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट हुई और बीते रविवार को एक बार फिर 50 हजार डॉलर के पार पहुंच गई थी।

हाल के दिनों में बड़े खिलाड़ियों ने क्रिप्टोकरेंसी में अपनी रुचि दिखाई है। गोल्डमैन सैक्स ग्रुप ने कुछ दिन पहले ही अपने क्रिप्टो ट्रेडिंग डेस्क को फिर से शुरू करने की घोषणा की थी। इसके साथ ही अरबपति निवेशक डैन लोएब ने भी पिछले सप्ताह क्रिप्टो करेंसी में निवेश की बात कही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+