बिटकॉइन की रफ्तार जारी, 5 महीने बाद 55,000 डॉलर के पार हुआ डिजिटल टोकन
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर। सितम्बर में खराब प्रदर्शन के बाद अक्टूबर की शुरुआत में ही बिटकॉइन ने जो रैली देखी वह अब तक नहीं थमी है। गुरुवार को पांच महीने में पहली बार बिटकॉइन की कीमत 55,000 डॉलर को पार कर गई। बिटकॉइन इस सप्ताह की शुरुआत में ही 50,000 हजार डॉलर को पार कर गया था। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टकरेंसी अपने सर्वोच्च स्तर से लगभग दस हजार डॉलर दूर है। अप्रैल में बिटकॉइन ने 64,895 डॉलर के स्तर को छुआ था।

कॉइन मार्केट कैप के अनुसार बिटकॉइन की कीमत 24 घंटे में 6.82 प्रतिशत बढ़कर 55,077.67 डॉलर पर पहुंच गई है। यहां यह ध्यान देने की जरूरी है कि दुनिया की सबसे लोकप्रिय डिजिटल टोकन ने बुधवार को कुछ समय के लिए 55,000 डॉलर का आंकड़ा छुआ था।
बिटकॉइन की उछाल की वजह
जहां तक बिटकॉइन की इस उछाल के पीछे कारणों की बात है तो क्रिप्टो बाजार पर नजर रखने वालों का कहना है कि बिटकॉइन की कीमतों में वृद्धि या गिरावट के लिए किसी एक एक घटना को देखा जाना मुश्किल लगता है। इसके पीछे कई कारक हैं जो क्रिप्टोकरेंसी को धक्का देते हैं या फिर नीचे गिराते हैं। वैश्विक बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और हाल ही में इंस्टाग्राम और फेसबुक के आउटेज बिटकॉइन के हालिया उछाल के पीछे के कारकों में से एक हो सकते हैं।
अचानक मूल्य वृद्धि के पीछे एक और संभावित कारण वे रिपोर्ट हो सकती हैं जिसमें कहा गया है अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (एसईसी) अगले कुछ हफ्तों में बिटकॉइन एक्सचेंज-ट्रेडेड उत्पाद (ईटीएफ) को मंजूरी दे सकता है।
सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के अध्यक्ष गैरी जेन्सलर ने भी फेडरल रिजर्व की तरह ही क्रिप्टो बाजार के लिए सकारात्मक रुख दिखाया है। उन्होंने कहा अमेरिका का क्रिप्टो पर प्रतिबंध लगाने का कोई इरादा नहीं है। इसके बजाय जेन्सलर ने स्थिर सिक्कों को विनियमित करने का संकेत दिया और क्रिप्टो एक्सचेंजों को एसईसी के साथ पंजीकृत करने के लिए आग्रह किया।












Click it and Unblock the Notifications