Bitcoin Rate: चमकेगा क्रिप्टो करेंसी का बाजार, 1 लाख डॉलर पार हो सकती है बिटक्वाइन की कीमत
Bitcoin Rate: चमकेगा क्रिप्टो करेंसी का बाजार, 1 लाख डॉलर पार हो सकती है बिटक्वाइन की कीमत, जानें आज का रेट
नई दिल्ली, 4 अक्टूबर। मौजूदा वक्त में दुनिया की सबसे चर्चित करेंसी क्रिप्टोकरेंसी बनी हुई है। पिछले कुछ सालों में इसके प्रति लोगों का इसक प्रति आकर्षण बढ़ा है। क्रिप्टोकरेंसी में भी सबसे ज्यादा पॉपुलर बिटक्वाइन (Bitcoin) हैं, जिसकी कीमत अप्रैल महीने में 65000 डॉलर तक पहुंच गई थी। हालांकि कई वैश्विक कारकों की वजहों से इसकी कीमत लगातार गिर रही है और अब ये 47750 डॉलर के करीब पहुंच गया है।

बिटक्वाइन का रेट
जहां अप्रैल में इसकी कीमत 65000 डॉलर तक पहुंच गई थी, वहीं इस वक्त इसका क्वाइनडेस्क पर रेट 47697.03 डॉलर चल रहा है। आपको बता दें कि इस रेट पर बिटक्वाइन क्रिप्टो करेंसी की मार्केट कैप 898.27 बिलियन डॉलर का है। अगर रिटर्न की बात करें तो अब तक बिटक्वाइन क्रिप्टो करेंसी ने 64.84 फीसदी का रिटर्न मिला है। आपको बता दें कि इसकी कीमत निवशकों और ट्रेड्स पर निर्भर करती है। बिटक्वाइंन के अलावा ईथर के भाव में 1.72 फीसदी की गिरावट आई और इसका रेट 3352.52 डॉलर पर पहुंच गया। वहीं एएक्सएस की कीमत 39.82 फीसदी की तेजी आई।
100000 डॉलर तक पहुंच सकता है भाव
बाजार निवेशकों की मान तो बिटक्वाइन की कीमत में आई ये गिरावट जल्द थम जाएगी। जानकारों की माने तो अगले साल बिटक्वाइन क्रिप्टोकरेंसी की कीमत 100000 डॉलर तक पहुंच सकती है। जानकारों का कहना है कि बिटक्वाइन फिर से नए रेकॉर्ड पर पहुंचेगी। आपको बता दें कि बिटकॉइन एक तरह की क्रिप्टोकरेंसी है । ये एक तरह की डिजिटल करेंसी होती है, जिसे क्रिप्टोग्राफी के नियमों पर चलाया जाता है। इसे 2009 में सबसे पहले शुरु किया गया था। ये वर्चुअल कॉइन हैं जो आपकी कीमतों में उतार-चढ़ाव करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications