Bitcoin Rate: इन 3 किप्टोकरेंसी ने किया मालामाल, 8000 फीसदी का रिटर्न, जानें बिटक्वाइन का हाल
Bitcoin Rate: इन 3 किप्टोकरेंसी ने किया मालामाल, 8000 फीसदी का रिटर्न, जानें बिटक्वाइन का हाल
नई दिल्ली, 13 दिसंबर। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। पिछले एक साल में बिटक्वाइन समेत अन्य क्रिप्टोकरेंसी ने निवेशकों को खूब मालामाल किया है। जिसके कारण निवेशक इस क्रिप्टो बाजार की ओर आकर्षित होते हैं। निवेशकों के इस रुझान के कारण क्रिप्टो बाजार एक साल में 1 ट्रिलियन डॉलर से 3 ट्रिलियन डॉलर में बदल गया है। आज हम आपको जिन तीन क्रिप्टोकरेंसी के बारे में बताने जा रहे हैं उन्होंने पिछले एक साल में उन्होंने 8000 फीसदी की रिटर्न दिया है।

पिछले एक साल में डीसेंट्रालैंड क्रिप्टो ने निवेशकों को खूब मालामाल किया है। इस क्रिप्टो कॉइन ने निवेशकों को करीब 4400 फीसदी का रिटर्न दिया है। यानी जिन निवेशकों ने इस क्रिप्टो करेंसी पर 1 लाख रु लगाए हैं, उनकी एक लाख एक साल में 45 लाख रु हो गई है। वहीं हार्मोनी क्रिप्टो करेंसी ने भी इस साल निवेशकों को मालामाल किया है। इस क्रिप्टोकरेंसी ने एक साल में 4460 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी जिन्होंने इस क्रिप्टोकरेंसी में 1 लाख रु निवेश किए होंगे, उन्हें 45.60 लाख रुपए हो गई। वहीं कडेन क्रिप्टो ने भी इस साल निवेशकों को खूब मुनाफा दिलाया है। इस क्रिप्टो करेंसी ने एक साल में 8100 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी ने इस क्रिप्टोकरेंसी में 1 लाख रुपए लगाए उनका निवेश अब 82.31 लाख रु में बदल गया। यानी निवेशकों का पैसा 82 गुना से अधिक हो गया है।
बिटक्वाइन की कीमत
बिटक्वाइन क्रिप्टोकरेंसी की कीमत पर नजर डालें तो आज बिटक्वाइन की कीमत क्वाइनडेस्क पर रेट 48812.86 डॉलर का चल रहा है। हालांकि बिटक्वाइन की कीमत में 0.76 फीसदी की गिरावट आई है। बिटक्वाइन का मार्केट कैप 922.52 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। जहां तक रिटर्न की बात है एक साल में बिटक्वाइन की कीमत में 69.04 फीसदी का रिटर्न दिया है।












Click it and Unblock the Notifications