दूसरी तीमाही में रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं बिटकॉइन के दाम, एक्सपर्ट्स ने किया दावा
नई दिल्ली, अप्रैल 12: हफ्ते का पहला कारोबारी दिन जब शुरू हुआ तो बिटकॉइन 60 हजार डॉलर के करीब ट्रेड कर रहा था। इस रेट पर बिटकॉइन की मार्केट कैप 1.11 ट्रिलियन डॉलर है। वैसे तो बिटकॉइन को लेकर लोगों के मन में शंका बनी रहती है, लेकिन अब इसको लेकर एक पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। जिसके मुताबिक बिटकॉइन जून में रिकॉर्ड स्तर पर जा सकता है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक हिस्टोरिकल डेटा के हिसाब से देखा जाए तो 2021 की दूसरी तिमाही यानी अप्रैल से जून में इसके 82 हजार डॉलर पार जाने की उम्मीद है। हालांकि अब इसमें उतार-चढ़ाव आम बात हो गई है। 2017 में ये 777 डॉलर के करीब था, लेकिन फिर इसमें तेजी आई और ये 19,497.40 डॉलर तक पहुंचा। उसके बाद इस साल जनवरी में इसमें 109 प्रतिशत की मजबूती देखी गई।
आंकड़े बताते हैं कि साल की दूसरी तिमाही (अप्रैल से जून) बिटकॉइन और इथीरियम दोनों के लिए शानदार रिटर्न वाला पीरियड होता है। बिटकॉइन ने 2011 के बाद से हर साल दूसरी तिमाही में औसतन 256% का रिटर्न दिया है। मार्च के अंत में बिटकॉइन 58,786 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। अगर पुराने आंकड़े सही निकले तो ये 1 जुलाई तक 209,000 डॉलर के पार जा सकता है।
कौन है बिटकॉइन का मालिक?
बिटकॉइन एक वर्चुअल करेंसी है। जिसका अविष्कार सातोशी नाकामोतो ने 2009 में किया था। आमतौर पर जब भी कोई करेंसी दुनिया में आती है, तो कोई देश या बैंक उसका मालिक होता है, लेकिन बिटकॉइन का कोई मालिक नहीं है। जिस वजह से इसे डिसेंट्रालाइज करेंसी भी कहा जाता है। इसे आप सामान्य करेंसी की तरह नहीं इस्तेमाल कर सकते हैं, ये सिर्फ डिजिटल वॉलेट में ही रहती है।












Click it and Unblock the Notifications