पिछले हफ्ते की सुस्ती के बाद Bitcoin ने पकड़ी तेजी, 35000 डॉलर पहुंची कीमत

नई दिल्ली, 30 जून। सप्ताह की शुरुआती सुस्ती के बाद क्रिप्टोकरेंसी बाजार एक बार फिर से स्थिर होता नजर आ रहा है। मंगलवार को बढ़त दर्ज करने के बाद बुधवार को वर्चुअल करेंसी ने एक बार फिर से तेजी देखी है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने पिछले दिन के मुकाबले 1.18 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है।

Bitcoin

बुधवार सुबह 11.35 बजे तक क्रिप्टोकरेंसी 35,000 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। वर्तमान में बिटकॉइन की कीमत 4 जनवरी को साल के सबसे निचले स्तर 27,734 डॉलर से 30 फीसदी ऊपर है।

दूसरी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर ने भी 0.35 प्रतिशत की मामूली बढ़त दर्ज की है और यह 2130 डॉलर की कीमत तक पहुंच गई। बिटकॉइन और ईथर के अलावा दूसरी छोटी क्रिप्टोकरेंसी ने भी 0.30 प्रतिशत से 3 प्रतिशत ऊपर की ओर रुख किया है। जबकि एलन मस्क की पसंदीदा वर्चुअल करेंसी डोजकॉइन संघर्ष कर रही है। खास बात है कि डोजकॉइन पिछले सप्ताह तेजी से बढ़ी थी।

बुधवार को टॉप क्रिप्टोकरेंसी की कीमत
बुधवार को बिटकॉइन 34,854 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। एथेरियम ब्लॉकचेन 2136 डॉलर पर कारोबार कर रही थी जबकि डोजकॉइन 0.251214 डॉलर पर काम कर रही थी। अन्य क्रिप्टोकरेंसी में लाइटकॉइन 141 डॉलर और एक्सआरपी 0.678626 पर पहुंच गई थी।

पिछले सप्ताह के झटके के बाद दो दिनों से क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें बढ़ रही हैं हालांकि इस समय डिजिटल टोकन को जोखिम का सामना करना पड़ रहा है। चीन में क्रिप्टो माइनिंग के साथ ही ट्रेडिंग पर भी कार्रवाई के बाद ब्रिटेन के वित्तीय आचरण प्राधिकरण (एफसीए) ने जोखिमपूर्ण संपत्ति बताते हुए इस पर कार्रवाई शुरू की है।

एफसीए ने प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी बिनांस को देश में किसी भी विनियमित गतिविधि को रोकने का आदेश दिया है। ब्रिटेन की कार्रवाई ने क्रिप्टोकरेंसी परिसंपत्ति फर्मों की बढ़ती संख्या के बीच डर का माहौल पैदा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+