दो दिन की गिरावट के बाद क्रिप्टो बाजार सुधरा, बिटकॉइन ₹30 लाख पर कर रही कारोबार

नई दिल्ली, 6 मार्च। लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद क्रिप्टोकरेंसी के मार्केट कैप में 1.40 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। रविवार सुबह ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप 1.77 ट्रिलियन डॉलर पर था जबकि बीते 24 घंटे में इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम 35.79 प्रतिशत नीचे खिसककर 53.45 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Bitcoin
स्थिर सिक्कों की कुल मात्रा 43.49 अरब डॉलर है जो कि बीते 24 घंटे में क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग वॉल्यूम का लगभग 81 प्रतिशत है।

क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों की बात करें तो बिटकॉइन रविवार सुबह 39,395 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। मार्केट कैप के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी 0.61 प्रतिशत नीचे आई है वहीं इसका बाजार प्रभुत्व में मामूली घटकर 42.18 प्रतिशत पर बना हुआ है।

रूपये में बात करें तो बिटकॉइन 30.93 लाख रुपये की कीमत पर थी। वहीं दूसरे नंबर पर काबिज क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम ब्लॉकचेन का टोकन ईथर 0.03 प्रतिशत नीचे आया है और यह 2.09 लाख रुपये पर कारोबार कर रहा है।

टेरा में फिर बढ़त
कार्डानो ने 1.27 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 67.56 रुपये की कीमत पर थी तो एवलांचे 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5995 रुपये पर कारोबार कर रही थी। पोलकाडॉट 1332 रुपये पर थी। यह 1.08 प्रतिशत नीचे गिरी है। बीते 24 घंटे में लाइटकॉइन 0.86 प्रतिशत ऊपर आई है और यह 8124 रुपये पर थी जबकि टीथर 0.19 गिरावट के साथ 79.39 रुपये पर रही।

मेमेकॉइन शीबा इनू 0.05 फीसदी चढ़ा जबकि डॉगकॉइन 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 9.75 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कल 10 प्रतिशत की गिरावट के बाद टेरा ने रविवार को 3.79 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की और यह 6,762 रुपये पर पहुंच गई।

यूक्रेन में मिल रहा क्रिप्टो दान
वहीं रूसी हमले के बाद यूक्रेन को लगातार क्रिप्टोकरेंसी में दान मिल रहे हैं। ब्लॉकचैन ट्रैकर एलिप्टिक के अनुसार, यूक्रेन को रूस के खिलाफ अपनी रक्षा में सहायता के लिए कथित तौर पर क्रिप्टोक्यूरेंसी दान में 5.7 करोड़ डॉलर प्राप्त हुए हैं। हालांकि इस बड़े संघर्ष में एक छोटी राशि कहा जा रहा है लेकिन यूक्रेन में इसे लेकर खुशी देखी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+