Bitcoin 49,000 डॉलर से नीचे खिसकी, जानिए दूसरी क्रिप्टोकरेंसी का हाल

नई दिल्ली, 22 अगस्त। क्रिप्टोकरेंसी बाजार 22 अगस्त रविवार को रेड और ग्रीन के मिक्स में कारोबार करता रहा है। कुछ वर्चुअल टोकन ने जहां बढ़त देखी है वहीं कुछ प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी नीचे भी आई है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत रविवार सुबह 48,971 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। इसके साथ ही क्रिप्टोबाजार में इसका प्रभुत्व 43.96 प्रतिशत हो गया है।

Bitcoin

इसके पहले बिटकॉइन ने शनिवार को पिछली बंदी से 2342 डॉलर बढ़कर 49,106 डॉलर के आंकड़े को छुआ था। शुक्रवार की तुलना में यह 5.01 प्रतिशत ज्यादा था और इसने एक बार फिर से बिटकॉइन की कीमत 50,000 डॉलर के पार जाने की संभावना पर बल दिया था।

दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी इस साल 4 जनवरी को अपने न्यूनतम 27,734 डॉलर से 77.4 प्रतिशत ऊपर है। हालांकि अप्रैल के अपने सर्वोच्च स्तर से यह अभी भी काफी नीचे है। अप्रैल मध्य में बिटकॉइन ने 64,895 डॉलर का रिकॉर्ड आंकड़ा छुआ था।

ग्लोबल मार्केट कैप में बढ़ोतरी
बिटकॉइन की कीमत हल्का नीचे आने के बावजूद क्रिप्टोकरेंसी की ग्लोबल मार्केट कैप में पिछले दिन के मुकाबले बढ़त हुई है। वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप पिछले दिन के मुकाबले 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2.10 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में क्रिप्टो बाजार का कुल मूल्य 107.43 अरब डॉलर रहा जो कि पिछले दिन के मुकाबले 1.24 प्रतिशत कम रहा।

क्रिप्टो बाजार की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर में 3.03 प्रतिशत की बढ़त देखी है। एथेरियम ब्लॉकचेन की यह करेंसी रविवार सुबह 8 बजे के करीब 3281.82 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। पिछले दिन की बंदी से यह 96.64 डॉलर ज्यादा थी।

अन्य क्रिप्टोकरेंसी का हाल
एक अन्य प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी कार्डानो 1.19 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2.52 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। बाजार मूल्य की नजर से चौथे नंबर पर मौजूद बिनांस कॉइन ने हल्की बढ़त देखी और इसकी कीमत 453 डॉलर पर पहुंच गई। स्थिर सिक्का टीथर 1 डॉलर पर है। हालांकि पिछले दिन के मुकाबले इसने 0.06 प्रतिशत की बढ़त देखी है।

एक दूसरी प्रमुख डिजिटल करेंसी एक्सआरपी में 2.05 प्रतिशत की गिरावट आई है और यह डिजिटल सिक्का 1.24 डॉलर की कीमत पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+