Bitcoin: आप भी खरीद सकते हैं दुनिया की सबसे महंगी करेंसी, जानिए सबसे छोटी यूनिट की कीमत
नई दिल्ली। आज अगर किसी से क्रिप्टोकरेंसी के बारे में पूछा जाए तो उसके दिमाग में एक ही नाम आएगा बिटकॉइन। इस करेंसी में लोगों की रुचि हाल के कुछ महीनों में खूब तेजी से बढ़ी है। यही वजह है कि बिटकॉइन रोज नई ऊंचाई छू रहा है और इसने हाल ही में मील का पत्थर समझा जाने वाला 50 हजार डॉलर का आंकड़ा छू लिया। अभी भी इसके दाम ऊपर जाने का सिलसिला जारी है।

एक तरफ बिटकॉइन की कीमत ऊपर ही भाग रही हैं वहीं दूसरी तरफ इसे खरीदने के लिए लोगों को क्रेज भी कम नहीं हो रहा है। यही वजह है कि आजकल बहुत सारे निवेशक ऊंची कीमतों के चलते इसमें बहुत थोड़ा निवेश कर रहे हैं और इसके बदले में उन्हें बिटकॉइन का एक बहुत ही थोड़ा हिस्सा ही मिल रहा है। भारत में भी बिटकॉइन को लेकर लोग खासतौर पर युवाओं में उत्सुकता है और वे इसमें निवेश करने की सोच रहे हैं।
अब आपके दिमाग में एक बात जरूर आ रही होगी कि आखिर बिटकॉइन की सबसे छोटी इकाई को खरीदने के लिए कितने रूपये की जरूरत पड़ेगी। तो जान लीजिए बिटकॉइन की सबसे छोटी इकाई सातोशी है जो बिटकॉइन को बनाने वाले के सातोशी नाकामोटो के नाम पर है। बिटकॉइन की सबसे छोटी इकाई की इस समय कीमत 0.03603669 रुपये आंकी गई है।
1 रुपये में कितना हिस्सा मिलेगा ?
इसे थोड़ा और आसान तरीके से समझने के लिए थोड़ा सा हम सातोशी को ही समझ लेते हैं। ये तो हम आपको बता ही चुके हैं कि सातोशी बिटकॉइन की सबसे छोटी इकाई है लेकिन ये कितनी छोटी इकाई है इसे रुपये और पैसे की तरह समझ सकते हैं। फर्क ये है कि जहां एक रुपये में 100 पैसे होते हैं वहीं एक बिटकॉइन में 10,00,00,000 सातोशी होते हैं। यानि सातोशी एक बिटकॉइन का 10 करोड़वां हिस्सा है। इसी 10 करोड़वें हिस्से को खरीदने के लिए आपको 0.03603669 रुपये (वैल्यू घटने-बढ़ने पर कीमत में भी अंतर आएगा) खर्च करने पड़ेंगे।
ये तो बिटकॉइन की सबसे छोटी इकाई की कीमत हुई है। इस हिसाब से अगर अगर भारतीय रुपये में इस क्रिप्टोकरेंसी को खरीदने का मूड बना रहे हैं तो हम बता दें अभी आपको 1 रुपये में 27.74 सातोशी खरीद सकते हैं।
इससे भी छोटी यूनिट की तैयारी
सातोशी ब्लॉकचेन में भी काफी महत्वपूर्ण रोल रखती है। किसी भी राशि को ब्लॉकचेन में बदलने से पहले शो करने के लिए उसे सातोशी में ही दिखाया जाता है। बिटकॉइन की मात्रा को निर्दिष्ट करते समय सोर्स कोड भी सातोशी का इस्तेमाल करता है। इसके साथ ही बहुत ही छोटे हिस्से को दिखाना हो जैसे प्रति बाइट फीस की गणना करनी हो तो इसे भी सातोशी में ही प्रदर्शित किया जाता है।
हालांकि अभी सातोशी सबसे छोटी इकाई बनी हुई है लेकिन ब्लॉकचेल में दर्ज सबसे छोटी राशि को और अधिक कम मात्रा में भुगतान की आवश्यकता हो सकती है ऐसे में मिलिसटोशी नाम की इकाई का उपयोग किया जा सकता है। यह एक बिटकॉइन का एक सौ अरबवां हिस्सा है।












Click it and Unblock the Notifications