बिटकॉइन 40000 डॉलर के नीचे, आल्टकॉइन रेड में कर रहे कारोबार
नई दिल्ली, 11 मार्च। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को क्रिप्टोकरेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप बीते 24 घंटे में 4.55 प्रतिशत गिरकर 1.72 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंचा गया। वहीं इसी अवधि में क्रिप्टोकरेंसी का ट्रेडिंग वॉल्यूम 8.8 प्रतिशत गिरकर 88.88 अरब डॉलर पर आ गया। स्थिर सिक्कों की संख्या 74.71 अरब डॉलर रही जो कि बीते 24 घंटे के ट्रेडिंग वॉल्यूम का 84.06 प्रतिशत है।

दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का बाजार प्रभुत्व 0.60 प्रतिशत घटा है और यह 42.42 प्रतिशत पर रहा। बिटकॉइन शुक्रवार सुबह 40,000 डॉलर के नीचे खिसक गई। यह 38,476 डॉलर पर कारोबार कर रही थी।
रुपये में बात करें तो बिटकॉइन 30.42 लाख रुपये की कीमत पर थी जो कि 5.7 प्रतिशत की गिरावट दिखा रहा है। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से दूसरे नंबर की क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम ब्लॉकचेन का सिक्का ईथर 2.02 लाख रुपये की कीमत पर था जो कि 24 घंटे में 4.13 प्रतिशत नीचे खिसका है।
ऑल्टकॉइन का हाल
ऑल्टकॉइन में कार्डानो 3.6 प्रतिशत नीचे खिसककर 62.86 रुपये पर कारोबार कर रही थी तो एवलांच 0.7 प्रतिशत की उछाल के साथ 6020.9 रुपये पर पहुंच गई। पोलकाडॉट 24 घंटे में 3.32 प्रतिशत नीचे थे। शुक्रवार सुबह यह 1333.56 रुपये की कीमत पर बनी हुई थी जबकि लाइटकॉइन 3.57 प्रतिशत गिरकर 7948 रुपये पर है। टीथर 0.62 प्रतिशत चढ़कर 79.35 रुपये पर पहुंच गई थी।
मीमकॉइन की बात करें तो शीबा इनु ने 4.74 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है जबकि डोजकॉइन 2.55 प्रतिशत नीचे आई है। टेरा 0.46 प्रतिशत ऊपर जाकर 7600 रुपये पर पहुंच गई।












Click it and Unblock the Notifications