बिटकॉइन रैली को लगा झटका, 24 घंटे में 2500 डॉलर तक फिसल गई कीमत

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर। पिछले कुछ समय से रैली देख रही बिटकॉइन को बुधवार के दिन झटका लगा है और यह डिजिटल टोकन पिछले दिन के मुकाबले 5 प्रतिशत से ज्यादा नीचे फिसल गया है। वहीं पोलकाडॉट और स्टेलर जैसी प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी ने वापसी की है। हालांकि एथेरियम ब्लॉकचेन की करेंसी ईथर भी नीचे कारोबार कर रही है।

Bitcoin

क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें बुधवार को मिक्स में कारोबार कर रही हैं। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप 2.32 ट्रिलियन डॉलर पर है जो कि 0.08 प्रतिशत नीचे है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टोकरेंसी की कुल मात्रा में 1.14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह 105.76 अरब डॉलर है।

बिटकॉइन में भारी गिरावट
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन बुधवार को मार्केट में लड़खड़ाई है और यह 4 प्रतिशत नीचे गिरकर 55,000 डॉलर से नीचे पहुंच गई। दोपहर 2.30 बजे के आस-पास बिटकॉइन 54,662 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। जबकि दूसरे नंबर की क्रिप्टोकरेंसी ईथर 2.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3429 डॉलर पर कारोबार कर रही थी।

बिटकॉइन में आई गिरावट खासतौर पर चिंता की बात है क्योंकि एक दिन पहले ही बिटकॉइन ने 57,000 हजार का आंकड़ा पार किया था। लेकिन 24 घंटे में ही डिजिटल टोकन 5% से अधिक की गिरावट के साथ करीब 2500 डॉलर नीचे गिर गया।

अमेरिकी नियामक कार्रवाई की आशंका
बिटकॉइन की इस गिरावट के पीछे अमेरिकी कार्रवाई की उस आशंका का फिर से तेज होना है जो 11 अगस्त को जेपी मॉर्गन के सीईओ जेमी डिमॉन के बयान से बलवती हुई थीं। 11 अक्टूबर को एक कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए डिमॉन ने क्रिप्टोकरेंसी पर सरकार की निगरानी की बात करते हुए बिटकॉइन को बेकार कहा था।

रायटर्स की खबर के मुताबिक जेमी डिमॉन ने कहा "इसके कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई क्या सोचता है, सरकार इसे (क्रिप्टोकरेंसी) नियंत्रित करने जा रही है। वे इसे मनी लॉण्ड्रिंग रोकने के उद्येश्य से, बैंक सेक्रेसी एक्ट और टैक्स के लिए नियंत्रित करने जा रहे हैं।" डिमॉन एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे जिसे इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल फाइनेंस ने आयोजित किया था।

एक बार फिर से क्रिप्टोकरेंसी बाजार की तरफ लौटते हैं जहां पर बिटकॉइन और ईथर के उलट बिनांस कॉइन ने 12.70 प्रतिशत की भारी तेजी देखी है। बिनांस कॉइन 456.67 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। इसके साथ ही बिनांस कॉइन बुधवार को टॉप-10 में शामिल सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज करने वाली करेंसी बन गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+