Bitcoin की वापसी? 40,000 डॉलर के पार पहुंची दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी
नई दिल्ली, 28 जुलाई। लंबे समय के संघर्ष के बाद एक बार फिर से क्रिप्टो बाजार ग्रीन में कारोबार कर रहा है। लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने 24 घंटे में 8 प्रतिशत की उछाल भरी है और यह एक बार फिर से 40,000 डॉलर के महत्वपूर्ण पड़ाव को पार कर गई। मई के आखिर में गिरावट के बाद ये पहली बार है जब बिटकॉइन ने 40,000 का आंकड़ा छुआ है। दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बुधवार सुबह 11.30 बजे 40,100 डॉलर के आस-पास कारोबार कर रही थी। हालांकि यह फिर 40,000 के नीचे आ गई और इसने 39,। बिटकॉइन ने पिछले एक सप्ताह में 30 प्रतिशत की उछाल भरी है। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट ने 24 घंटे में 6 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त हुई है और इसकी मार्केट कैप बढ़कर 1.54 ट्रिलियन डॉलर हो गई है।

बिटकॉइन बुधवार को 39,910 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। कॉइनमार्केट कैप के अनुसार यह पिछले दिन के मुकाबले 7.91 प्रतिशत ऊपर थी।
3आईक्यू ने दुबई में लिस्टिंग
बिटकॉइन में यह तेजी मध्य पूर्व के पहले बिटकॉइन फंड के बुधवार को दुबई के बाजार में लॉन्च होने के बाद आई है। इस लॉन्चिंग में कनाडाई डिजिटल एसेट मैनेजर 3आईक्यू कॉर्प ने पेशकश में लगभग 200 मिलियन डॉलर जुटाने की मांग की है।
लेकिन बिटकॉइन अकेली नहीं है जिसने एक सप्ताह में 30 प्रतिशत की बढ़त देखी है। पिछले सात दिनों में ईथर और पोलकाडॉट जैसे दूसरी वर्चुअल करेंसी में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जबकि बिनांस, डोजकॉइन और एक्सआरपी में 20% की बढ़त हुई है।
टॉप क्रिप्टोकरेंसी का हाल
कॉइन मार्केट कैप के अनुसार प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी ने बुधवार को कुछ यूं कारोबार किया।
बिटकॉइन ने 39,910 डॉलर पर कारोबार किया जो पिछले दिन के मुकाबले 8 प्रतिशत ज्यादा थी। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम 6.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2310 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। एक अन्य क्रिप्टोकरेंसी टीथर 1 डॉलर के रेट पर 0.03 प्रतिशत ऊपर थी।
बिनांस 4.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 313 डॉलर के आस-पास कारोबार कर रही थी। वहीं कारडानो 5.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1.29 डॉलर पर पहुंच गई थी।
पोलकाडॉट ने पिछले दिन के मुकाबले अच्छा कारोबार किया है और यह 7.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14.18 डॉलर पर पहुंच गई।












Click it and Unblock the Notifications