2 ट्रिलियन के करीब पहुंचा क्रिप्टो मार्केट, बिटकॉइन 45,000 डॉलर के पार,
नई दिल्ली, 13 अगस्त। क्रिप्टो मार्केट शुक्रवार को ग्रीन में कारोबार कर रही है। बिटकॉइन की कीमत 45,000 डॉलर के निशान को पार कर रही है। कॉइनमार्केट कैप से मिली जानकारी के मुताबिक बिटकॉइन का बाजार में प्रभुत्व 44.84 प्रतिशत है और इसका मार्केट कैप 848 अरब डॉलर के आस-पास है। पिछले 24 घंटे में बिटकॉइन की कीमत में 2.06 प्रतिशत की गिरावट हुई है।

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन इस सप्ताह में दो दिन 45,000 डॉलर के ऊपर बंद हुआ है। पिछले सप्ताह क्रिप्टोकरेंसी में आई तेजी के बाद यह अच्छा कारोबार कर रही है। इसके साथ ही यह अपने पोर्टफोलियो में वृद्धि कर रही है।
बिटकॉइन से खरीद सकेंगे ये चीजें
बिटकॉइन में यह तेजी ऐसे समय में आई है जब हाल ही में भारत के क्रिप्टो प्लेटफॉर्म यूनोकॉइन ने अपने यूजर को बिटकॉइन के जरिए डोमिनोज पिज्जा, सीसीडी, बॉस्किन एंड रॉबिन, प्रेस्टीज जैसे 90 से अधिक ब्रांड से खरीदारी करने की सुविधा शुरू की है।
बिटकॉइन के साथ ही क्रिप्टो मार्केट की दूसरी सबसे प्रमुख करेंसी ईथर भी 3,200 डॉलर की कीमत के साथ 21 फीसदी तक पहुंच गई थी। सुबह 10 बजे ईथर की कीमत 3,124 डॉलर पर थी और पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत में 3.16 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि, पिछले सप्ताह इसने ग्रीन में कारोबार किया था। वहीं दूसरे क्रिप्टोकरेंसी बिनांस, टीथर, एक्सआरपी और कारडॉनो भी ग्रीन में कारोबार कर रही हैं।
1.89 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा क्रिप्टो मार्केट
शुक्रवार को वैश्विक क्रिप्टोबाजार का पूंजीकरण 1.89 ट्रिलयन डॉलर पहुंच गया जो कि पिछले दिन की तुलना में 2.72 प्रतिशत नीचे आया है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो बाजार की कुल मात्रा 116 अरब डॉलर है जो कि 10.95 प्रतिशत नीचे है। वहीं सभी स्थिर सिक्कों की मात्रा 91.80 अरब डॉलर थी जो पिछले 24 घंटों में कुल बाजार मात्रा का 78.86 प्रतिशत थी।
पिछले हफ्ते क्रिप्टोक्यूरेंसी बाजार के रुझानों के बारे में बताते हुए मुड्रेक्स के सीईओ और सह-संस्थापक एडुल पटेल ने कहा पिछले एक हफ्ते में क्रिप्टो स्पेक्ट्रम में मौजूद शानदार रैली रुक गई थी। पिछले 24 घंटों में क्रिप्टो स्पेक्ट्रम में बड़े पैमाने पर मुनाफावसूली देखी गई।"












Click it and Unblock the Notifications